Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने दिया बेटे को जन्म, पहलवान पति के साथ शेयर की नवजात की पहली तस्वीर

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:47 PM (IST)

    इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बबीता फोगाट ने ट्विटर पर पति विवेक सुहाग व बच्चे के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। बबीता के ससुर जय सिंह सुहाग ने बताया कि सोमवार दोपहर में बबिता ने बच्चे को का जन्म दिया है।

    Hero Image
    महिला पहलवान बबीता फोगाट पति विवेक और बच्चे के साथ

    नई दिल्ली [भगवान झा]। महिला पहलवान बबीता फोगाट (Wrestler Babita Phogat) को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बबीता फोगाट ने ट्विटर पर पति विवेक सुहाग (Vivek Suhag) व बच्चे के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। साथ ही बबीता के ससुराल गोपाल नगर में खुशी का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बबीता के ससुर जय सिंह सुहाग ने बताया कि रविवार रात को बबीता को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार दोपहर में बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे के जन्म के बाद से ही बधाई देने वालों का तांता घर पर लगा रहा। हम चाहते हैं कि मेरा पोता भी अपने माता-पिता की तरह देश का नाम रोशन करे।

    बता दें कि महिला पहलवान बबीता फोगाट ने कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं, विवेक सुहाग भी पहलवान हैं और 2018 में भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं।

    दिसंबर 2019 में हुई थी शादी

    दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट और विवेक सुहाग की शादी एक दिसंबर 2019 को हुई थी। हरियाणा के चरखी दादरी में बबीता के  पैतृक गांव बलाली में विवेक सिर्फ 21 बराती लेकर पहुंचे थे। शादी में सिर्फ परिजनों और खास दोस्तों को ही बुलाया गया था। परिणय सूत्र में बंधने के बाद दिल्ली में रिसेप्शन दिया गया था। नजफगढ़ के पपरावट गांव स्थित प्रधान फार्म हाउस में आयोजित रिसेप्शन में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। वर- वधू को बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सांसद प्रवेश वर्मा, हरियाणा के रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

    पहली मुलाकात में बबीता को दिल दे बैठे थे विवेक सुहाग

    दंगल गर्ल बबीता की विवेक सुहाग से पहली मुलाकात सोनीपत स्थित साईं सेंटर में कुश्ती खिलाड़ियों के लिए लगे एक राष्ट्रीय शिविर के दौरान वर्ष 2014 में हुई थी। विवेक सुहाग ने शादी के दौरान जागरण संवाददाता को बताया था कि पहली मुलाकात में ही उन्हें बबीता की सादगी बहुत पसंद आई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों में अक्सर बातें होने लगी। 2015 में दोनों पहलवानों ने शादी करने का फैसला किया। 

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner