Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: नोएडा-फरीदाबाद से आने वालों की बढ़ेगी टेंशन, सरिता विहार फ्लाईओवर को लेकर आया ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 01:20 PM (IST)

    दिल्ली में ग्रेप तीन और चार की पाबंदियां हटने के बाद सरिता विहार फ्लाईओवर पर काम शुरू होने वाला है। इस दौरान नोएडा और फरीदाबाद से दिल्ली आने वालों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बताया गया कि इस प्रोजेक्ट का दो चरणों में काम पूरा हो चुका है। अभी दो चरणों का काम बाकी है। अब उसे ही पूरा किया जाना है।

    Hero Image
    दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में ग्रेप तीन और चार (GRAP-4) की पाबंदियां हटने से सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर पर काम शुरू होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हटा दी गई ग्रेप-3 और 4 की पाबंदियां

    बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप तीन और चार की पाबंदियां लगा दी गई थीं। इसी वजह से सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम बीच में ही रोकना पड़ा था। अब पाबंदियां हटने के बाद फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर दो चरणों में अगले सप्ताह से काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान कार्यदायी संस्था को धूल शमन के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करने होंगे। 

    यातायात विभाग ने दे दी काम करने की अनुमति

    यातायात विभाग के मुताबिक, नियमानुसार काम करने की अनुमति दे दी गई है। दरअसल, सरिता विहार फ्लाईओवर के दोनों लेन पर पीडब्ल्यूडी को एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलना है। काम चार चरणों में होना था। पहले 15-15 दिन के दो चरणों में मरम्मत का काम आश्रम से बदरपुर जाने वाली लेन पर तीन अक्टूबर को शुरू हुआ था, जो पूरा हो गया। 

    नवंबर में शुरू होना था तीसरे और चौथे चरण का काम

    वहीं, नवंबर में तीसरे व चौथे चरण का काम बदरपुर-आश्रम लेन पर शुरू होना था, पर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते ग्रेप-तीन और उसके बाद ग्रेप चार की पाबंदियां लग गईं। इसके चलते मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया। 

    माना जा रहा है कि इस बार मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, कुछ दिनों के लिए लोगों को जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इसके बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। नोएडा और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को ज्यादा फायदा होगा।

    क्या बोले यातायात पुलिस उपायुक्त

    दक्षिणी जिले के यातायात पुलिस उपायुक्त किशन पाल सिंह के अनुसार, नियम के मुताबिक धूल शमन के उपाय करते हुए काम करने की अनुमति दे दी गई है। एजेंसी काम शुरू कर सकती है। यातायात सुचारु रखने के लिए फ्लाईओवर के शुरू और खत्म होने पर कट बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें-  महायुति में दरार, शिंदे हुए नाराज! विभाग बंटवारे पर शाह-नड्डा की बैठक में भी नहीं पहुंचे डिप्टी सीएम

    पीक टाइम में झेलना पड़ेगा जाम

    सरिता विहार फ्लाईओवर नोएडा और फरीदाबाद क्षेत्रों को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और बदरपुर से जोड़ता है। काम शुरू होने पर नोएडा व फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालकों को पीक टाइम में जाम झेलना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Sambhal News: संभल में पुल‍िस का ताबड़तोड़ एक्‍शन, सपा सांसद के मोहल्‍ले में खंगाले गए 20 मकान; बुलडोजर भी चला