Move to Jagran APP

निर्भया कांड के बाद भी नहीं बदली सूरत, साइबर सिटी में 'बेहाल' है महिला सुरक्षा का हाल

महिलाएं न घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। रिश्ते कलंकित होते जा रहे हैं। कोई भी कुछ भी गलत करने से पहले नहीं सोच रहा। समाज के लोगों को इस दिशा में बेहतर पहल करनी होगी।

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 12:37 PM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 01:48 PM (IST)
निर्भया कांड के बाद भी नहीं बदली सूरत, साइबर सिटी में 'बेहाल' है महिला सुरक्षा का हाल
निर्भया कांड के बाद भी नहीं बदली सूरत, साइबर सिटी में 'बेहाल' है महिला सुरक्षा का हाल

गुरुग्राम [आदित्य राज]। दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद साइबर सिटी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हालात जस के तस बने हुए हैं। प्रतिदिन किसी न किसी इलाके से महिला के साथ या बच्ची के साथ दुष्कर्म या छेड़खानी की शिकायत सामने आ रही हैं। महिला थाने खोल दिए गए जिसकी वजह से जांच तो तेज हुई है लेकिन विकृत मानसिकता वालों के पर कोई लगाम नहीं लगी है। यही नहीं 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा देने की बात चल रही है। इसका भी असर नहीं यहां नहीं दिख रहा है।

loksabha election banner

कानून का खौफ नहीं

उम्मीद थी कि दिल्ली के निर्भया कांड के बाद तस्वीर बदलेगी। सच्चाई यह है कि मामले कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। महिलाएं न घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। मासूम बच्चियां पड़ोसी की गलत हरकत की शिकार हो रही हैं। पिछले छह महीने की ही बात करें तो कई घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं जिससे साफ है कि विकृत मानसिकता वालों के ऊपर कानून का कोई खौफ नहीं।

बढ़ रही हैं घटनाएं

फरुखनगर इलाके में कॉलेज जा रही एक छात्रा को कार में पहले अगवा किया गया। फिर उसके साथ चलती कार में सामुहिक दुष्कर्म किया गया। सेक्टर-56 इलाके में परिजनों के सामने ही एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मानेसर इलाके में फोटोग्राफी कर रही एक विदेशी युवती के साथ युवकों ने न केवल मारपीट की बल्कि छेड़छाड़ भी की। इसी महीने 13 अप्रैल की रात सेक्टर-14 इलाके में स्कूटी सवार युवक ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। पिछले सप्ताह पटौदी एवं गुरुग्राम इलाके में 7 एवं 9 साल की बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आईं।

गार्मेंट्स सेक्टर की महिलाएं सुरक्षित नहीं

शहर में सैकड़ों की संख्या में गार्मेंट्स सेक्टर की औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें लाखों महिलाएं काम करती हैं। प्रतिदिन काफी संख्या में महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं। वे शोषण इसलिए सहती हैं क्योंकि जैसे ही उनके घरवालों को पता चलेगा, उन्हें काम करने नहीं दिया जाएगा। उद्योग विहार, मानेसर, सेक्टर-37 सहित सभी इलाकों से शिकायत सामने आती रहती हैं। सिटी बस सेवा बेहतर न होने की वजह से महिलाएं थ्री व्हीलर से आने-जाने को मजबूर हैं। घर से आने-जाने के दौरान ही उनके साथ धक्का-मुक्की की जाती है

समाज के लोगों पहल करनी होगी

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज का कहना है कि समाज में जो गिरावट आई है, उसके ऊपर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। रिश्ते कलंकित होते जा रहे हैं। कोई भी कुछ भी गलत करने से पहले नहीं सोच रहा। यह सब इसलिए हो रहा है कि सामाजिक व पारिवारिक दबाव खत्म होता जा रहा है। कानून की सख्ती के साथ ही संस्कार के ऊपर ही जोर देकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। समाज के लोगों को इस दिशा में बेहतर पहल करनी होगी।

यह भी पढ़ें: पति की हरकतों से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, तीन महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

छह महीने के दौरान की कुछ मुख्य शिकायतें

- 12 अक्टूबर: शिवपुरी इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत

- 17 अक्टूबर: उद्योग विहार इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत

- 3 नवंबर: मानेसर महिला थाने में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई

- 14 नवंबर: डीएलएफ इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म की शिकायत

- 16 नवंबर: सेक्टर पांच इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की शिकायत

- 8 दिसंबर: महिला डॉक्टर ने महिला थाने में दी दुष्कर्म की शिकायत

- 8 दिसंबर: एक्सप्रेस-वे पर चलती कैब में महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत

- 12 दिसंबर: पालम विहार इलाके में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़

- 16 दिसंबर: सेक्टर-10 इलाके में महिला को अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत

- 4 जनवरी: महिला के साथ ऑटो चालक व उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत

- 12 जनवरी: ओम विहार इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म की शिकायत

- 15 जनवरी: फरुखनगर इलाके में एक छात्रा के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म

- 23 जनवरी: पालम विहार इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की शिकायत

- 26 जनवरी: पटौदी थाने में स्नातक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने दी दुष्कर्म की शिकायत

- 30 जनवरी: भोंडसी थाने में 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दी गई

- 10 फरवरी : मानेसर इलाके में विदेशी युवती के साथ मारपीट के साथ ही छेड़छाड़ की शिकायत

- 2 मार्च : सेक्टर-10 इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत

- 6 मार्च : सोहना रोड स्थित एक फार्म हाउस में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की शिकायत

- 13 मार्च: महिला थाने में एक घरेलू सहायिका ने घरेलू सहायक के खिलाफ दी दुष्कर्म की शिकायत

- 31 मार्च: सेक्टर-50 थाने में एक महिला ने ऑटो चालक के खिलाफ के खिलाफ दी छेड़खानी की शिकायत

- 6 अप्रैल: सेक्टर-53 में मुंहबोले भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी गई

- 20 अप्रैल: मानेसर महिला थाने में साली ने जीजा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी

- 22 अप्रैल: सूरत नगर इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया

- 22 अप्रैल: पटौदी इलाके में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी को नहीं लगी भनक, ऑटो में सवार मां की गोद से गायब हुआ बच्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.