Delhi Crime: बोरे में बंद मिला महिला का शव, पति फरार; ठिकानों पर पुलिस कर रही छापेमारी
अशोक विहार में एक महिला का शव बोरे में बंद मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। महिला के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसके पति का पता लगा रही है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय नंदनी के रूप में हुई है। वह अपने पति जीतू के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहती थी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अशोक विहार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बोरे में बंद एक महिला का शव मिला है। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला के परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप उसके ही पति पर लगाया है। पुलिस उसके पति का पता लगा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय नंदनी के रूप में हुई है। वह अपने पति जीतू के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहती थी।
कूड़े के ढेर के बीच बोरे में महिला का शव
अशोक विहार पुलिस को सुबह करीब साढ़े छह बजे वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में कूड़े के ढेर के बीच बोरे में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बोरे में एक महिला का शव है। जिसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले। जिससे आशंका जाहिर की गई कि उसकी हत्या की गई है।
शराब पीने का आदी था जीतू
पुलिस ने शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया। महिला के हाथ पर कई नाम लिखे हुए थे। पुलिस टीम ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस स्टेशनों से संपर्क किया। पास ही स्थित गुडमंडी में रहने वाले कई लोगों से संपर्क किया। जिन्होंने शव की पहचान की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि जीतू शराब पीने का आदी है। जो नंदनी के साथ अक्सर मारपीट करता था। जो फरार है, मोबाइल पर भी उससे संपर्क भी नहीं हो रहा है।
महिला ने की थी लव मैरिज
जांच में पता चला कि नंदनी ने लव मैरिज की थी। पति का कोई रिश्तेदार आसपास नहीं रहता है। ऐसे में पुलिस अब यह पता करने में लगी है कि महिला का शव यहां कौन फेंककर गया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।