Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली आनंद विहार स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 10:45 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया। दंपत्ति झारखंड के रहने वाले हैं और उन्हें पूर्णिया जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की मदद से मां और बच्ची को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया जहाँ दोनों स्वस्थ हैं। महिला और उसके पति दिल्ली में रहते हैं और काम करते हैं।

    Hero Image
    आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म।

    जागरण संवादाता, पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रविवार को महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला पति के साथ थी। दंपती मूल रूप से झारखंड के ब्लाक महुआदानर के मिर्गी गांव के रहने वाले हैं। इनको आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन में सवार होना था। इनके पास सहरसा तक का जनरल टिकट था। वहां से रांची, फिर अपने गांव जाते। आरपीएफ ने एंबुलेंस की मदद से जच्चा-बच्चा को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है और स्वस्थ हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरपीएफ के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:15 बजे एक यात्री ने आरपीएफ उप निरीक्षक रोहित सिंह को सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर-तीन पर पिलर नंबर 20-21 के बीच एक महिला को प्रसव पीड़ा से कराह रही है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस को फोन कर दिया गया। इतने में महिला कांस्टेबल पूनम मौके पर भेजा गया। कांस्टेबल ने वहां पहुंचीं जो देखा कि प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया है। प्लेटफार्म पर मौजूद महिलाओं ने उसकी मदद की।

    प्रसूता और नवजात को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया

    इसी दौरान एंबुलेंस आ गई, जिसमें प्रसूता और नवजात को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। प्रसूता स़ुकृता नगेसिया के साथ उनके पति बालविमल नगेसिया थे। वह दिल्ली में बादली गांव जेजे कैंप में रहते हैं। वह सुबह 5:30 बजे स्टेशन पहुंचे थे। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उनकी ट्रेन भी छूट गई। बाल विमल ने बताया कि उनकी एक छह साल की बेटी है जो गांव में रहती है। वह यहां पर कारपेंटर का काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी की बड़ी सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन का करेंगे शुभारंभ