Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Suicide Case: करवा चौथ पर जिस नए कपड़े में हुई थी तैयार, अगली सुबह वही बना महिला के गले का फंदा

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 06:36 PM (IST)

    बीते बृहस्पतिवार करवा चौथ की रात जब सुहागिने अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही थी उस वक्त दिल्ली की निर्जला ने भी अपने पति के लिए व्रत रखा था। रात में उसने नए कपड़े पहने। मगर अगले सुबह महिला का शव उसी कपड़े से लटकता मिला।

    Hero Image
    Delhi Suicide Case: करवा चौथ पर नए कपड़े पहनकर सजी थी महिला, अगली सुबह पेड़ से लटका मिला शव

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बीते बृहस्पतिवार करवा चौथ की रात जब सुहागिने अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही थी, उस वक्त दिल्ली की निर्जला ने भी अपने पति के लिए व्रत रखा था। रात में उसने नए कपड़े पहने और सोलह श्रृंगार कर तैयार हुई। मगर अगले ही दिन शुक्रवार को निर्जला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। इस दिल दहला देने वाली खबर से हर कोई हैरान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि बाहरी दिल्ली स्थित अकबरपुर माजरा गांव में करवा चौथ की रात महिला ने खेत में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो महिला का शव पेड़ से लटकता मिला। महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की निर्जला के रूप में हुई है। वह यहां पर पति व बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी।

    आधी रात घर से निकली महिला

    स्वजन ने बताया कि निर्जला अपने पति और बच्चों के साथ माजरा गांव में रहती थी। करवा चौथ की रात वह अचानक घर से निकल गई। पति व स्वजन ने उसे रात भर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। घरवालों ने बताया कि करवा चौथ की रात निर्जला ने नए कपड़े पहने थे। उसी कपड़े से उसने फंदा लगा रखा था।

    स्वजनों ने मानसिक रोग से ग्रसित होने की बात कही

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान कर चल रही है। हालांकि, महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्वजन व पड़ोसियों की मानें तो निर्जला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। अलीपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    Delhi Crime: केंद्रीय विद्यालय के टायलेट में 11 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सीनियर छात्रों पर लगा आरोप

    दिल्ली के मदरसा में 11 साल के बच्चे के साथ मौलाना ने किया कुकर्म, कबूलनामे में किया हैरान कर देने वाला खुलासा