Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: बैग में महिला का जला शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा, चचेरी बहन के साथ लिव इन में रह रहा था आरोपी

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 10:23 AM (IST)

    दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रविवार सुबह एक महिला की जली हुई लाश मिली। महिला की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने बैग में आग लगा दी थी। मामले में पुलिस को नई जानकारियां मिली हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का चचेरा भाई था और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस ने कई खुलासे किए हैं।

    Hero Image
    पुलिस की गिरफ्त में आरोपि। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। इसके बाद महिला के शव को बैग में रखकर कार से आधी रात को सड़क किनारे दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास फेंक दिया गया। इससे पहले महिला की पहचान छिपाने के लिए बैग में आग लगा दी गई। पुलिस ने रविवार तड़के जली हुई हालत में शव बरामद किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। गाजीपुर थाना पुलिस ने मामले में हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक कैमरे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार से बैग फेंका जा रहा है। मामले की जांच में पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां लगी हैं।

    गाजीपुर में महिला का शव मिलने के बाद जांच करती एफएसएल की टीम। फोटो- जागरण

    क्या है हत्या के पीछे का मकसद?

    आरोपी पीड़िता के साथ संबंध में था और नवंबर 2024 से खोड़ा कॉलोनी यूपी में उसके साथ रह रहा था। पीड़िता आरोपी के साथ रिश्ते में चचेरी बहन थी और उस पर अपने परिवार को छोड़ने के लिए दबाव डाल रही थी ताकि स्थायी रूप से उसके साथ रह सके। इसके अलावा पीड़ित उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहा थी।

    आरोपित शूटकेश में शव को लेकर दूर ले जाना चाह रहा था ताकि पुलिस को उसके बारे में पता न चल पाए। इसने दो तीन बार पहले बिन बैग के दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश की। बॉर्डर पर सघन चेकिंग देखकर उसने खोड़ा के नजदीक ही बैग को डंप कर आग लगा दी थी।

    ये भी पढ़ें-

    हाई अलर्ट पर दिल्ली: पुलिस को मिला संदिग्ध बैग, खोलते ही उड़े अफसरों के होश; पूरे इलाके में फैली सनसनी

    पहले भी मिल चुके हैं शव

    • 22 नवंबर 2022 - पांडव नगर थाना क्षेत्र में डीडीए के मैदान में मिले शव के टुकड़े।
    • 12 जुलाई 2023 : गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मिले महिला के शव के टुकड़े।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आम आदमी पार्टी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।