विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tahir Hussain: दिल्ली चुनाव से पहले बाहर आएंगे ताहिर हुसैन? जमानत याचिका पर दिल्ली HC ने पुलिस को दिया नोटिस

Published: Tue, 24 Dec 2024 08:45 PM (IST)

Tahir Hussain Bail Plea दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ...और पढ़ें

Delhi High Court: ताहिर की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस। फाइल फोटो
Delhi High Court: ताहिर की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े मामले में आरोपित है पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन।
  2. ताहिर की तरफ से पेश वकील तारा नरुला ने तर्क दिया कि वह गत चार साल और नौ महीने से जेल में हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में आरोपित आम आदमी पार्टी से निलंबित पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। ताहिर ने परिस्थितियों में बदलाव के अभाव में तीन दिसंबर को उनकी जमानत याचिका खारिज करने के तीन दिसंबर के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को चुनौती दी है।

114 में से अब तक 20 अभियोजन गवाहों से हो चुकी पूछताछ 

ताहिर हुसैन ने कहा कि मामले में मुकदमा शुरू हो गया है और 114 में से अब तक 20 अभियोजन गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है। ताहिर की तरफ से पेश अधिवक्ता तारा नरुला ने तर्क दिया कि वह गत चार साल और नौ महीने से जेल में हैं।

वकील तारा नरूला ने कहा कि गवाहों की लंबी फेहरिस्त होने के कारण ताहिर को लंबे समय तक कारावास का सामना करना पड़ा है। यह भी कहा कि मुकदमा जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है और मामले में सह-अभियुक्तों को हाई कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है।

ये है पूरा मामला

दिल्ली में 26 फरवरी 2020 को शिकायतकर्ता रविंदर कुमार ने दयालपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को सूचित किया कि आईबी में तैनात उनका बेटा अंकित शर्मा 25 फरवरी से लापता है।

बाद में पता चला कि एक व्यक्ति की हत्या करके चांद बाग पुलिया की मस्जिद के पास से खजूरी खास नाले में फेंक दिया गया है। अंकित शर्मा का शव खजूरी खास नाले से बरामद किया गया था और उनके शरीर पर 51 चोटें थीं।

ताहिर हुसैन को AIMIM ने दिया टिकट

यहां आपको बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। AAP ने तो सभी सीटों पर उम्मीदलार उतार दिए हैं।

इसी क्रम में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनावी मैदान में उतारा है। ओवैसी ने ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया है। हाल ही में ताहिर हुसैन के परिवार ओवैसी से मुलाकात भी की थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को AIMIM ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।