केजरीवाल ने सीएम पद से क्यों दिया इस्तीफा? AAP नेता संदीप पाठक ने बताई वजह
आबकारी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे का एलान कर दिया। वह आज सीएम पद से इस्तीफा दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को सौंप देंगे। वहीं आज ही विधायक दल की बैठक में नया सीएम के नाम का चुनाव किया जाएगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का झूठा लांछन लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, "ईमानदार आदमी लांछन बर्दाश्त नहीं कर सकता है। अरविंद केजरीवाल को ईमानदारी का सर्टिफिकेट जनता देगी। केजरीवाल को सत्ता का मोह नहीं है। वे मुख्यमंत्री पद तब लेंगे जब जनता उन्हें अग्निपरीक्षा में पास करेगी।"
पाठक ने कहा, "भाजपा ने कई राज्यों में गुंडागर्दी, तानाशाही और पैसों के दम पर सरकारें तोड़ी। भाजपा वाले किसान, जवान और महिला किसी का सम्मान नहीं करते हैं। भाजपा की गुंडागर्दी से दिल्ली की जनता त्रस्त हो चुकी है। केजरीवाल सीने पर आग लेकर नहीं जीना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।"
आप के खिलाफ झूठा प्रचार करती है भाजपा: आप
भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए आप ने एक जारी बयान में दिल्ली भाजपा पर आप के खिलाफ झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। आप ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष प्रेसवार्ता और आप के खिलाफ झूठा प्रचार करने के अलावा कुछ नहीं करते। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की है कि भाजपा की केंद्र सरकार के तहत सीबीआई 'पिंजरे में बंद तोते' की तरह काम करती है।
ये भी पढ़ें-
Arvind Kejriwal: कौन होगा दिल्ली का नया CM? चौंका देगी केजरीवाल की रणनीति; दो नामों पर चर्चा तेज
क्या है आबकारी घोटाला जिसकी जद में आए AAP के बड़े नेता? केजरीवाल को छोड़नी पड़ी CM की कुर्सी
जांच एजेंसियों का हो रहा गलत इस्तेमाल- आप
सर्वोच्च न्यायालय ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसा लगता है कि सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को केवल इसलिए गिरफ्तार किया ताकि उन्हें ईडी मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होने से रोका जा सके। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने जांच एजेंसियों को सीएम अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ दुर्भावना से हथियार बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।