Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10th Result: क्या होता है ग्रेटिंग सिस्टम, जानिए CGPA के बारे में

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jun 2017 05:23 PM (IST)

    अगर किसी छात्र या छात्र के चार विषयों में 10-10 ग्रेड अंक और एक विषय में नौ ग्रेड अंक हैं।

    CBSE 10th Result: क्या होता है ग्रेटिंग सिस्टम, जानिए CGPA के बारे में

    नई दिल्ली (जेएनएन)। सीबीएसई 10वीं परीक्षा के परिणाम में अंकों के स्थान पर ग्रेड अंक देता है। पांच विषयों के ग्रेड प्वाइंट के औसत को क्यूम्लेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) कहते हैं। इसमें सीजीपीए 10 प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रेष्ठ माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीजीपीए से कैसे जान सकते हैं अंक फीसद

    परीक्षा परिणाम में प्राप्त सीजीपीए को 9.5 से गुणा करने पर अंक प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी छात्र या छात्र के चार विषयों में 10-10 ग्रेड अंक और एक विषय में नौ ग्रेड अंक हैं। इसके लिए सभी विषयों के ग्रेड अंक को जोड़कर पांच से भाग देना होगा और 9.8 सीजीपीए आएगा।

    यह भी पढ़ेंः CBSE 10th Result: केजरीवाल के बेटे के बारे में वाट्सएप से मिली ऐसी जानकारी

    सीजीपीए 9.8 को 9.5 से गुणा करके छात्र के अंक 93.1 फीसद से अधिक आएंगे।सीबीएसई 10वीं परीक्षा के परिणाम में अंकों के स्थान पर ग्रेड अंक देता है। पांच विषयों के ग्रेड प्वाइंट के औसत को सीजीपीए (क्यूम्लेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) कहते हैं। इसमें सीजीपीए 10 प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रेष्ठ माना जाता है।

    ग्रेडिंग प्रणाली का फॉर्मूला

    अंक ग्रेड ग्रेड प्वाइंट

    91-100 ए-1 10
    81-90 ए-2 9
    71-80 बी-1 8
    61-70 बी-2 7
    51-60 सी-1 6
    41-50 सी-2 5
    33-40 डी 4
    21-32 ई-1 कोई प्वाइंट नहीं
    20 से कम ई-1 कोई प्वाइंट नहीं