विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाति मालीवाल के साथ 13 मई को क्या हुआ था? दिल्ली पुलिस ने CM आवास पर किया सीन रीक्रिएट

Published: Fri, 17 May 2024 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2024 08:21 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ 13 मई की घटना को लेकर सीएम आवास पर ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने CM आवास पर किया सीन रीक्रिएट किया।
दिल्ली पुलिस ने CM आवास पर किया सीन रीक्रिएट किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ 13 मई की घटना को लेकर सीएम आवास पर सीन रीक्रिएट किया। पुलिस उन्हें अपने साथ सिविल लाइंस स्थिति सीएम आवास ले गई और हर घटना को लेकर उसी सीन को दोहराया। इससे पहले पुलिस फोरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। 

सीएम आवास पर उनसे यह जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई कि घटना के समय वह सीएम के आवास में कहां तक गई थीं? विभव उन्हें कहां मिले थे? किन-किन लोगों से उनकी मुलाकात और संवाद हुआ? मारपीट किस जगह पर हुई? बचाव के लिए उन्होंने किसी से गुहार लगाई थी अथवा नहीं?

सीसीटीवी फुटेज की हुई जांच

करीब 45 मिनट तक उनसे सवाल जवाब किए गए। इसके बाद मालीवाल पुलिस सुरक्षा के बीच वहां से वापस लौट गई। पुलिस टीम शाम से देर रात तक सीएम आवास में रहकर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों, सुरक्षा इंचार्ज व अन्य के बयान दर्ज करती रही। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच करती रही। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किसी कैमरे को वहां से हटा तो नहीं दिया गया?

तीस हजारी में दर्ज कराया बयान

इससे पहले, स्वाति मालीवाल की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार दाेपहर उनका तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हुए बयान में मालीवाल ने एफआइआर के तथ्यों को मजिस्ट्रेट के सामने भी दोहराया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मालीवाल के साथ घटित घटना को सच मानते हुए जांच तेज कर दी है।

स्वाति ने बीजेपी के इशारे पर सीएम ऑफिस पहुंची: आतिशी

बता दें, इससे पहले, आतिशी ने आरोप लगाया कि कि स्वाति मालीवाल बिना किसी अप्वाइंटमेंट के सीएम आवास पहुंची थी। लेकिन आज जो वीडियो सामने आया है जिसमें वह ड्राइंग रूम में आराम से बैठी हैं। वह सुरक्षाकर्मियों को डरा-धमका रही हैं। वह बिभव कुमार को अपशब्द बोल रही है। उन्हें कोई चोट नहीं दिख रही। बिभव ने दिल्ली पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने 13 मई की घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- 'स्वाति मालीवाल के पीछे बड़ी साजिश, 13 मई को BJP ने उन्हें CM ऑफिस भेजा', मंत्री आतिशी ने बताया पूरा घटनाक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।