विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'स्वाति मालीवाल के पीछे बड़ी साजिश, 13 मई को BJP ने उन्हें CM ऑफिस भेजा', मंत्री आतिशी ने बताया पूरा घटनाक्रम

Published: Fri, 17 May 2024 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2024 06:54 PM (IST)

आतिशी का आरोप है कि स्वाति मालीवाल बिना किसी अप्वाइंटमेंट के सीएम आवास पहुंची थी। लेकिन आज जो वीडियो सामने ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बताया 12 मई का पूरा घटनाक्रम।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बताया 12 मई का पूरा घटनाक्रम।

HighLights

  1. पूरी घटनाक्रम को लेकर बिभव कुमार ने भी पुलिस में दी शिकायत
  2. मामले में बिभव कुमार निर्दोष, बीजेपी के इशारे पर स्वाति की साजिश

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की घटना को लेकर शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े आरोप लगाए हैं।

'भाजपा का चेहरा बनीं स्वाति'

आतिशी ने दावा किया कि जबसे सीएम केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से बीजेपी उन पर किसी न किसी मामले में झूठे आरोप लगाना चाह रही थी। इसके लिए उन्होंने स्वाति मालीवाल का चेहरा इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ही 13 मई को उन्हें सीएम ऑफिस भेजा था, जबकि सीएम केजरीवाल उस दिन अपने आवास पर ही नहीं थे। 

आतिशी ने बताया कि स्वाति मालीवाल उस दिन बिना किसी अप्वाइंटमेंट के सीएम आवास पहुंची थी। लेकिन आज जो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ड्राइंग रूम में आराम से बैठी हैं। वह सुरक्षाकर्मियों को डरा-धमका रही हैं।

वह बिभव कुमार को अपशब्द बोल रही हैं। उनपर कोई चोट नहीं दिख रही है। उनके आरोप बिल्कुल गलत हैं। बिभव कुमार ने आज ही दिल्ली पुलिस को अपनी शिकायत दी है। इसमें उन्होंने 13 मई की घटना की जानकारी दी।

उन्होंने गार्ड को धमकाया, बिभव से बदतमीजी की: आतिशी

आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल जी का उस दिन कोई अप्वाइंटमेंट नहीं था। उन्होंने पुलिस से झगड़ा कर उनकी नौकरी लेने तक की धमकी दी। इसके बाद वह धक्का देते हुए वह वेटिंग रूम में चली गईं। कुछ देर बैठने के बाद वह मेन बिल्डिंग में घुसकर सोफे पर बैठ गईं। उन्होंने धमकाया कि सीएम को अभी बुलाओ, मुझे अभी बात करनी है। 

बिभव कुमार को स्वाति ने धक्का दिया: आतिशी

उन्होंने कहा कि क्या स्वाति जी को पता नहीं था कि उनसे मिलने के लिए अप्वांटमेंट की जरूरत होती है? बिभव कुमार जी को फोन कर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आज सीएम केजरीवाल जी उपलब्ध नहीं हैं। वह मिल नहीं पाएंगे। इसके बाद उसने अंदर के कमरे में जाने की कोशिश की।

बिभव कुमार उनके सामने खड़े हो गए। इसके बाद वह ऊंची आवाज में बहस करने लगी। स्वाति जी ने उन्हें धक्का दिया। बिभव कुमार जी ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। फिर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बुलाया और उन्हें बाहर करने को कहा।

इन सब घटनाओं के पीछे बीजेपी की साजिश: स्वाति

उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल जी बीजेपी के इशारे पर काम कर रही थी। यही कारण है कि वह जबरदस्ती सीएम से मिलने की कोशिश की। इसलिए वह सुबह-सुबह सीएम ऑफिस पहुंची हैं। तीन बाद वह एफआईआर कराईं। वीडियो से साफ पता चलता है कि न तो उनके सिर पर चोट है और न ही उनके साथ जबरदस्ती की गई है। ऐसे में बीजेपी की साजिश का पता चलता है। 

ये भी पढ़ेंः स्वाति मालीवाल का सच! वीडियो आने के बाद AAP का एक्स पर पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।