विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाति मालीवाल का सच! वीडियो आने के बाद AAP का एक्स पर पोस्ट

Published: Fri, 17 May 2024 05:41 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर इस वायरल वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- स्वाति मालीवाल का सच। बता दें ...और पढ़ें

वीडियो आने के बाद AAP का एक्स पर पोस्ट।
वीडियो आने के बाद AAP का एक्स पर पोस्ट।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्वाति मालीवाल सीएम आवास के सुरक्षाकर्मियों के साथ भिड़ी हुईं दिख रही हैं। इसमें वह अपशब्द का भी इस्तेमाल कर रही हैं। इस वीडियो पर स्वाति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं AAP ने भी आधिकारिक पोस्ट किया है।

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर इस वायरल वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- स्वाति मालीवाल का सच। बता दें, वायरल वीडियो में स्वाति मालीवाल सुरक्षाकर्मियों से कहती दिख रही हैं कि वह बाहर नहीं जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि वह पुलिस को 112 पर कॉल कर दी है। सिविल लाइन एसएचओ के आने के बाद ही वह यहां से जाएगी। स्वाति ने कथित वीडियो के वायरल होने पर एक्स पर पोस्ट कर केजरीवाल पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। स्वाति ने लिखा, 'हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सच्चाई सामने आएगी: स्वाति

स्वाति ने आगे लिखा, 'अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधी बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।'

ये भी पढ़ें- बदसलूकी मामले में कथित VIDEO की एंट्री पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा- जिस हद तक गिर सकता है गिर जा...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।