Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Updates: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, पांच दिन बारिश के आसार, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

    By sanjeev GuptaEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 07:34 PM (IST)

    Delhi Weather Updates दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 53 से 85 प्रतिशत रहा। 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सर्वाधिक गर्म इलाका रहा।

    Hero Image
    Weather Updates: नौ और 10 अक्टूबर को अधिकत्तम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।

    नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather Updates: बुधवार से राजधानी का मौसम करवट ले लेगा। लगातार पांच दिन तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बीच-बीच में कभी तो कभी तेज बरसात भी होगी। इसके चलते अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से भी राहत मिलेगी। इस बीच मंगलवार को आसमान साफ रहा। दिन भर धूप खिली रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को दिन भर आसमान में छाए रहेंगे बादल 

    दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 53 से 85 प्रतिशत रहा। 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे।

    नौ अक्तूबर से फिर तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि

    एक दो जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 23 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद रविवार तक मौसम में यह बदलाव बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सात सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आठ अक्टूबर तक मौसम सुहाना बना रहेगा। नौ अक्तूबर से फिर तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी।

    मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 150 दर्ज 

    नौ और 10 अक्टूबर को अधिकत्तम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली एनसीआर की हवा अभी साफ ही चल रही है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 150 रहा।

    वायु गुणवत्ता का स्तर मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना

    इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 177, गाजियाबाद का 162, ग्रेटर नोएडा का 146, गुरुग्राम का 168 और नोएडा का एयर इंडेक्स 154 दर्ज किया गया। अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर मध्यम श्रेणी में ही रहने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली LG के जांच के आदेश को सिसोदिया ने बताया असंवैधानिक, सभी आरोप 'राजनीति से प्रेरित