Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: वीजा नियमों का उल्लंघन कर रह रहे तीन अफ्रीकी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 10:01 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वे निहाल विहार में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने गश्त के दौरान उन्हें पकड़ा और दस्तावेज दिखाने में विफल रहने पर हिरासत में ले लिया। अब उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के आदेश पर निर्वासित करने की प्रक्रिया चल रही है।

    Hero Image
    वीजा नियमों का उल्लंघन कर रह रहे तीन अफ्रीकी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। वीजा नियमों का उल्लंघन कर बाहरी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे तीन विदेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों आरोपित अफ्रीकी देशों के रहने वाले हैं। वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद तीनों निहाल विहार में रह रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस तीनों आरोपितों की निर्वासन की प्रक्रिया कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त को निहाल विहार थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन विदेशी नागरिकों को घूमते हुए देखा।

    पुलिस ने उनको रोककर पासपोर्ट और वीजा दिखाने के लिए कहा, लेकिन तीनों दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने तीनों नागरिकों क्रिश्चियन एमुह, स्टीवन एंथनी और मोहम्मद नियांग को हिरासत में ले लिया। तीनों अफ्रीकी नागरिक थे। पूछताछ में पता चला कि उनके वीजा की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी थी और वह वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए दिल्ली में रह रहे थे।

    पुलिस ने तीनों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से तीनों को निर्वासित करने का आदेश दिया गया। पुलिस तीनों आरोपितों को लामपुर नरेला स्थित हिरासत केंद्र में भेजकर उनके निर्वासन की प्रक्रिया में जुटी है।