Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली मेट्रो में फिर से कपल ने की अजीब हरकत, VIDEO देखकर भड़के लोग, कहा- चप्पल से...

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 03:31 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती है। कभी डांस तो कभी आपत्तिजनक हरकत करते कपल का वीडियो वायरल होता रहता है। वहीं कभी-कभी लोगों को सीट के लिए झगड़ते और हाथापाई करते भी देखा गया है। वहीं इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल को अजीब हरकत करते देखा गया है। इसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

    Hero Image
    दिल्ली मेट्रो में जूते में कोल्डड्रिंक पीते कपल का वीडियो वायरल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती है। कभी डांस तो कभी आपत्तिजनक हरकत करते कपल का वीडियो वायरल होता रहता है। वहीं कभी-कभी लोगों को सीट के लिए झगड़ते और हाथापाई करते भी देखा गया है। वहीं इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल को अजीब हरकत करते देखा गया है। इस वीडियो पर लोग दोनों की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वायरल वीडियो में एक लड़के को जूते में कोल्डड्रिंक पीते देखा जा रहा है। उसने अपने दायें पैर का जूता इसके लिए इस्तेमाल किया है। उसके साथ एक लड़की भी है जो कोल्डड्रिंक उस जूते में डाल रही है। इसके बाद लड़का एक पाइप की मदद से उसे पीता है, फिर लड़की भी जूते से कोल्डड्रिंक पीती है। दोनों इस दौरान खूब खुश नजर आते हैं। वहीं एक शख्स घटना का वीडियो बना रहा है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी हरकतें पसंद नहीं आ रही है। वीडियो पर यूजर्स ने जमकर अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं।

    ये भी पढ़ें- Delhi Metro का एक और अश्लील वीडियो वायरल, अब पुल के नीचे गंदी हरकत करते दिखे एक लड़का और दो लड़की 

    यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास

    वीडियो को शेयर करते हुए कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- Relaxo की 150 रुपए वाली चप्पल इन्हीं लोगों के लिए बनी है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो से नई वीडियो आई हैं, 'छपरी' टाइप लोग? दो शब्द तो बनते हैं इस कपल के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनपर 50000 का जुर्माना लगना चाहिए। किसी ने कहा इन्हें चप्पल से पीटना चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर भड़ास निकाली है।

    डीएमआरसी ने दी थी चेतावनी

    बता दें, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) लगातार आपत्तिजनकर हरकतें करने से यात्रियों को सतर्क करता रहता है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने एक एडवाइजरी भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि अगर किसी को भी असामाजिक हरकतें करते दिखे तो इसकी सूचना तत्काल मेट्रो प्रशासन को देनी चाहिए। उसपर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। लेकिन इस चेतावनी के बावजूद इन घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। 

    ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में 'Big Boss': महिलाओं ने खींचे बाल...चले थप्पड़, जमकर हुआ बवाल; VIDEO पर यूजर्स बोले- Waah क्या ड्रामा है?