Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: रिपब्लिक डे की परेड में जवानों ने बाइक स्टंट से किया सबको हैरान, आकाश में गरजे राफेल और जगुआर

    By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 12:21 PM (IST)

    भारतीय वायुसेना के 45 विमान भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर परेड में हिस्सा लिए। राफेल सुखोई जगुआर आकाश में गरजे नजर आए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    Hero Image
    रिपब्लिक डे की परेड में जवानों ने बाइक स्टंट से किया सबको हैरान

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। दिल्ली के कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा है। गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार किसी आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने सलामी दी है। परेड के दौरान अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों को मिलाकर 23 झांकियां निकाली गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    17 राज्यों की कर्तव्य पथ पर झलक

    इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से छह, अधिकांश झांकियों की थीम के रूप में 'नारी शक्ति' के साथ भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति का चित्रण औपचारिक परेड का हिस्सा रहीं।

    आकाश में गरजे जगुवार और राफेल

    भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर परेड में हिस्सा लिए। वहीं राफेल, सुखोई, जगुआर आकाश में गरजे नजर आए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    अयोध्या के दीपोत्सव की दिखी झलक

    इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया। इस बार परेड में पहली बार बीएसएफ ऊंट दस्ते की महिला टुकड़ी कदमताल करती नजर आईं। बता दें कि बीएसएफ का ऊंट दस्ता 1976 से गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिस्सा ले रहा है।

    कर्तव्य पथ पर VVIP कल्चर खत्म

    पहली बार ऐसा हुआ कि गणतंत्र दिवस की परेड में वीवीआईपी कल्चर को खत्म करके आम आदमी को तरजीह दी गई। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान वीवीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए मुख्य मंच के सामने पहली पंक्ति में रिक्शा चालक, छोटे पंसारी और सब्जी विक्रेता को बैठने की जगह दी गई थी।

    वहीं इसके अलावा श्रमजीवी, सेंट्रल विस्टा परियोजना के कर्मचारी, उनके परिवार और कर्तव्य पथ के रखरखाव कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस परेड में विशेष रूप से आमंत्रण दिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Republic day 2023: गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा यमुनापार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने मोहा मन

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2023: VVIP कल्चर खत्म! परेड में सबसे आगे बैठे रिक्शेवाले और सब्जी विक्रेता