Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन पर बड़ा अपडेट, दिल्ली वासियों को मिलेगी खास सुविधा; आसानी से होगा टिकट कन्फर्म

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:58 PM (IST)

    Vande Bharat Express दिल्ली वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब राजधानी दिल्ली से 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलेंगी। अभी तक सिर्फ 16 और 8 कोच वाली ट्रेनों का संचालन होता है। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में होने वाली परेशानी दूर करने में मदद मिलेगी। पढ़िए आखिर किस-किस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होता है।

    Hero Image
    अब राजधानी दिल्ली से चलेंगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस। फाइल फोटो

    संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। शीघ्र ही दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस Vande Bharat Express चलेंगी। इस समय आठ और 16 कोच वाली वंदे भारत का संचालन होता है। महाप्रबंधक ने उत्तर रेलवे के अलग-अलग रूट पर अधिक कोच वाली ट्रेनें चलाने की अनुमति दे दी है। कोच बढ़ने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में होने वाली परेशानी दूर करने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफल परीक्षण किया गया था। उत्तर रेलवे के विभिन्न रूट पर भी अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे रखने की अनुमति दी गई है।

    कोच की संख्या बढ़ने पर अधिक यात्री कर सकेंगे यात्रा

    वहीं, रेलवे के इस कदम का लाभ दिल्ली व उत्तर रेलवे के अन्य शहरों से वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को होगा। सबसे अधिक 11 वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से चलती हैं। इसमें से वाराणसी, कटड़ा सहित कई वंदे भारत ट्रेन में अधिक भीड़ होती है। त्योहार और गर्मी व सर्दी की छुट्टियों के समय कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है। ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ने पर अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। इससे वेटिंग टिकट की समस्या हल करने में भी मदद मिलेगी।

    16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में दो एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार और 14 एसी चेयर कार होते हैं। एक्जीक्यूटिव एसी चेयरकार में 56 सीट और एसी चेयरकार में 78 सीट होते हैं। इस तरह से इस ट्रेन में 1204 सीट उपलब्ध होती है। आने वाले समय में इसमें 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

    लगभग पांच वर्ष पहले दिल्ली मुंबई और दिल्ली हावड़ा रूट को 160 किलोमीटर प्रति घंटे करने की घोषणा की गई थी। उसका काम चल रहा है। अलग-अलग रेलखंड पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे पर ट्रेन चलाने का परीक्षण किया जा रहा है। अगले चरण में 160 किलोमीटर प्रति घंटे का परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि दोनों रूट पर अगले वर्ष मार्च तक गति क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

    दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें-

    नई दिल्ली-वाराणसी (दो वंदे भारत चलती है)

    नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (दो वंदे भारत चलती है)

    नई दिल्ली-अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश)

    हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति

    नई दिल्ली-अजमेर

    नई दिल्ली-देहरादून

    हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो

    पुरानी दिल्ली-अमृतसर