Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई दिल्ली से हिमाचल के अंब अंदौरा तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी गुरुवार को दिखाएंगे हरी झंडी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 10:48 AM (IST)

    Vande Bharat Train कल 13 अक्टूबर को देश को चौथी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ()(PM Narendra Modi) गुरुवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

    Hero Image
    नई दिल्ली से हिमाचल के अंब अंदौरा तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी गुरुवार को दिखाएंगे हरी झंडी

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा के बीच वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चलाने का निर्णय लिया गया है। 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ऊना रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। नई दिल्ली से चलने वाली यह तीसरी और देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Train: अब दिल्ली से चंडीगढ़ महज 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचें, वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात

    2019 में शुरू हुई थी देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

    देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी, 2019 को शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री ने वाराणसी से इस स्वदेश निर्मित और देश की सबसे तेज गति ट्रेन को रवाना किया था। उसके बाद पांच अक्टूबर, 2019 को नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए वंदे भारत शुरू हुई थी। 30 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री ने गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया था।

    5 घंटे से कम समय में पहुंच सकेंगे ऊना

    नई दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और पूर्वाह्न 11.05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी की दिशा में अंब अंदौरा से यह दोपहर एक बजे चेलगी। शाम 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव अंबाला, चंडीगढ़, नंगल डैम और ऊना होगा।

    PM Himachal Visit: ऊना में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी, रखेंगे बल्‍क ड्रग पार्क की आधारशिला

    ट्रेन पांच घंटे से भी कम समय में दिल्ली से ऊना पहुंच जाएगी। अभी ऊना जनशताब्दी से लगभग साढ़े सात घंटे का समय लगता है। दिल्ली से अंबाला रेलखंड की गति क्षमता 130 किलोमीटर प्रति घंटा और उससे आगे 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के देवी मंदिरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। चिंतपूर्णी मंदिर, ज्वालामुखी, बगलामुखी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी व बाबा बालक नाथ मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner