Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Train: अब दिल्ली से चंडीगढ़ महज 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचें, वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 08:22 AM (IST)

    Vande Bharat Train पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इसके साथ ही अब दिल्‍ली से चंडीगढ़ महज दो घंटे 50 मिनट में पहुंचा जा सकेेगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

    Hero Image
    हरियाणा , पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश को एक और वंदे भारत की सौगात मिली। (फाइल फोटो)

    दीपक बहल, अंबाला। Vande Bharat Trains : रेल मंत्रालय ने एक और वंदे भारत की सौगात हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए दी है। नई दिल्ली से चंडीगढ़ तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे पचास मिनट में सफर तय करेगी, जबकि यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंबअंदौरा तक जाएगी। हमसफर ट़्रेन इस रूट पर सात घंटे का समय ले रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी के आगमन की सूचना पर डीआरएम अंबाला सहित तमाम अधिकारी पहुंचे हिमाचल के ऊना

    अब वंदे भारत पांच घंटे पच्चीस मिनट का समय लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्‍पतिवार को ऊना से इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी सूचना मिलते ही डीआरएम अंबाला मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम रहे जीएम सिंह, सीनियर डीसीएम हरिमोहन सहित तमाम अधिकारी ऊना स्टेशन पर पहुंचे।

    दैनिक जागरण ने एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने के समाचार को दो फरवरी 2022 के अंक में प्रकाशित किया था। नई दिल्ली यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, नंगल डैम, ऊना और अंबअंदौरा तक जाएगी। ट्रेन की औसत स्पीड 76.06 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इससे पहले नई दिल्ली से कटरा के बीच भी एक वंदे भारत दौड़ रही है।

    नई दिल्ली से अंब अंदौरा तक 5 घंटे 25 मिनट में तय करेगी वंदे भारत

    वंदे भारत एक्सप्रेस 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से नई दिल्ली से अंबाला तक आएगी। सुबह 5:50 बजे यह चलेगी और आठ बजे अंबाला स्टेशन पर पहुंच जाएगी। दो घंटे दस मिनट के बाद यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चंडीगढ़ की ओर से रवाना होगी।

    जहां से इसकी स्पीट मोरिंडा तक 100, मोरिंडा से नंगल डैम से 110 और नंगल डैम से अंबअंदौरा तक 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार रहेगी। पांच घंटे पच्चीस मिनट में यह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। यात्रियों के सफर का समय कम होगा। मौजूदा समय में नई दिल्ली से वंदे भारत सुबह छह बजे रवाना होती है, जबकि नई वंदे भारत एक्सप्रेस पांच बजकर पचास मिनट पर रवाना होगी।

    इस तरह रहेगा सफर

    नई दिल्ली से 5:50 बजे चलकर अंबाला 8 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के बाद रवाना होगी। चंडीगढ़ स्टेशन पर 8:40 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के बाद 8:45 पर नंगल डैम के लिए रवाना होगी। इसी तरह 10:34 बजे ऊना और दो मिनट के बाद आगे रवाना होगी, जो 11:05 बजे अंबअंदौरा स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

    मोदी की झंडी के बाद स्पेशल नंबर से दिल्ली पहुंचेगी वंदे भारत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झंडी के बाद ऊना से सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी, जो अंबअंदौरा से होते हुए आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़, अंबाला होते हुए नई दिल्ली साढ़े तीन बजे पहुंचेगी। पहले दिन यह ट्रेन स्पेशल नंबर से चलेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner