विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire: उत्तम नगर के नर्सिंग होम आग लगने के बाद पहुंंचे मंत्री अशीष सूद, सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर दिए ये निर्देश; पढ़ें पूरी डिटेल

Published: Wed, 14 May 2025 05:21 PM (IST)

उत्तम नगर के एक नर्सिंग होम में आग लगने के बाद दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने दौरा ...और पढ़ें

नर्सिंग होम के आसपास के इलाके में दौरे पर पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद।
नर्सिंग होम के आसपास के इलाके में दौरे पर पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद।

HighLights

  1. मंगलवार रात को उत्तम नगर के नर्सिंग होम में लगी थी आग
  2. मंत्री सूद ने दिया अतिक्रमण हटाने को तत्काल कार्रवाई का निर्देश
  3. प्रशासन से कहा, अतिक्रमण के खिलाफ चलाएं विशेष अभियान

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली: उत्तम नगर में आर्य समाज रोड पर स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल में मंगलवार की रात को लगी आग ने सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

संकरी गलियों और अतिक्रमण के कारण दमकल की गाड़ियों को वहां तक पहुंचने में परेशानी पेश आई थी। यह खतरनाक स्थिति थी। अगर रिकाॅर्ड रूम की जगह मरीजाें के वार्ड में आग लगी होती स्थिति भयावह हो जाती और जान-माल का नुकसान होता।

मंत्री सूद ने दिया अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई का निर्देश

अस्पताल में आग लगने की घटना पर बुधवार को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद वहां पहुंचे। अस्पताल के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों के साथ उन्हें बातचीत की। लोगों ने अतिक्रमण की समस्या को रखा, जिसके बाद उन्होंने भी क्षेत्र का जायजा भी लिया।

मंत्री आशीष सूद ने आग लगने की इस घटना पर डीसीपी द्वारका से बात की। उन्होंने डीसीपी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में आपात स्थिति के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा का खतरा न रहे।

मंत्री ने प्रशासन से कहा, अतिक्रमण के खिलाफ चलाएं विशेष अभियान

मंत्री सूद ने कहा कि इलाके के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण और अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन से अग्नि सुरक्षा नियमों को कड़ाई से लागू करने और अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने को कहा।

आर्य समाज रोड पर की पुरानी समस्याओं में है अतिक्रमण

उत्तम नगर के आर्य समाज रोड पर अतिक्रमण एक पुरानी समस्या है। संकरी गलियों में दुकानों, अवैध पार्किंग और अस्थायी निर्माण ने दमकल गाड़ियों और एंबुलेंस की आवाजाही को मुश्किल बना दिया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्किंग की कमी के कारण मरीजों और आगंतुकों को सड़कों पर वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे आपात स्थिति में राहत कार्य प्रभावित होते हैं।

दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया था काबू

गौरतलब है कि उत्तम नगर के बीएम गुप्ता नर्सिंग होम के रिकॉर्ड रूम में मंगलवार रात अचानक से आग लग गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

आर्य समाज रोड पर एक गली में नर्सिंग होम की दो इमारत हैं। एक इमारत में दांतों का इलाज होता है और दूसरे में नर्सिंग होम हैं। जहां दांतों का इलाज होता है, उसकी दूसरी मंजिल पर रिकॉर्ड रूम है।

यह भी पढ़ें: Delhi Fire: उत्तम नगर नर्सिंग होम के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने पाया काबू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।