विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire: उत्तम नगर नर्सिंग होम के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, फायर बिग्रेड की दस गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Tue, 13 May 2025 10:40 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में बीएम गुप्ता नर्सिंग होम के रिकॉर्ड रूम में मंगलवार रात आग लग गई। दमकल ...और पढ़ें

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। फोटो जागरण
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। फोटो जागरण

HighLights

  1. उत्तम नगर के नर्सिंग होम के रिकार्ड रूम में लगी आग।
  2. इस हादसे में कोई हताहत नहीं।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर के बीएम गुप्ता नर्सिंग होम के रिकॉर्ड रूम में मंगलवार रात अचानक से आग लग गई। दमकल विभाग की दस गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

दरअसल बिंदापुर थाना इलाके के उत्तम नगर के आर्य समाज रोड पर एक गली में नर्सिंग होम की दो इमारत हैं। एक इमारत में दांतों का इलाज होता है और दूसरे में नर्सिंग होम हैं। जिस में दांतों का इलाज होता है। इसमें दूसरी मंजिल पर रिकॉर्ड रूम है।

रिकॉर्ड सेक्शन में लगी थी आग

इसमें मंगलवार रात को आग लग गई थी। जिसे कुछ देर बाद बुझा दिया गया। इस दौरान इमारत में कोई नहीं था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां पर आग लगी वहां कोई बच्चा नहीं था। उस मंजिल पर दंत चिकित्सा सुविधा थी और आग रिकॉर्ड सेक्शन में लगी थी।

आग लगने का अभी तक नहीं चला पता 

दमकल अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे दमकल विभाग को आग की जानकारी मिली थी। दस गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसमें किसी क हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: कुरकुरे का लालच देकर 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार