विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: कुरकुरे का लालच देकर 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 13 May 2025 09:48 PM (IST)Updated: Tue, 13 May 2025 09:57 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ...और पढ़ें

मोती नगर इलाके में कुरकुरे खिलाने के बहाने आठ वर्षीय बच्ची से करता था अश्लील हरकत। फाइल फोटो
मोती नगर इलाके में कुरकुरे खिलाने के बहाने आठ वर्षीय बच्ची से करता था अश्लील हरकत। फाइल फोटो

HighLights

  1. कुरकुरे खिलाने के बहाने अश्लीलता।
  2. आरोपी अवध पांडे गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। मोती नगर इलाके में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आरोपित की पहचान मोती नगर थाना इलाके के अवध पांडे के रूप में हुई है। वह पीड़िता की इमारत में पहली मंजिल पर रहता था और कुरकुरे खिलाने के नाम पर अपने पास बुलाता था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पीड़िता की बच्ची ने पुलिस को दिया ये बयान

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। उनका 12 वर्ष का बेटा है और आठ वर्ष की बेटी। उनके पति एलईडी लाइट्स बनाने का काम करते हैं और वह गृहिणी हैं। महिला ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर नीचे की मंजिल पर एक महिला के घर खेलने जाती थी, जिसका एक वर्ष का बेटा है।

उसी मंजिल पर रहने वाले अवध पांडे ने बच्ची को चिप्स और कुरकुरे का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके निजी अंगों को छुआ। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपित पिछले 3-4 दिनों से उसके साथ ऐसी हरकतें कर रहा था और उसके होठों पर चुंबन भी करता था।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

इस बात का पता तब लगा जब बच्ची का भाई अपनी बहन को बुलाने के लिए नीचे की मंजिल पर गया। वहां उसने देखा कि अवध पांडे बच्ची के ऊपर बैठा था और उसका गाल खींच रहा था। बच्चे ने तुरंत यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद महिला ने अपने पति को बताया और पड़ोसियों की मदद से पुलिस को कॉल किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मोती नगर थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि अवध नामक अधेड़ दूसरे किरायेदार की बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत तरीके से स्पर्श करता है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया व आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिखा रफ्तार का कहर, कार ने युवक को कुचला; आरोपी फरार