Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Topper: 'मेरे भाई ने कहा था...', Shakti Dubey ने दिल्ली आकर बताया वो राज, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान

    यूपीएससी 2024 की टॉपर शक्ति दुबे ने अपनी सफलता का राज खोला है। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने भविष्यवाणी की थी कि वह प्रथम स्थान प्राप्त करेंगी। शक्ति दुबे ने कई सालों तक कड़ी मेहनत की और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। आगे विस्तार से जानिए शक्ति दुबे के बारे में।

    By Agency Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 22 Apr 2025 06:49 PM (IST)
    Hero Image
    शक्ति दुबे ने एएनआई से बात की है। फोटो - एएनआई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी, UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा अंतिम 2024 का परिणाम आज यानी मंगलवार को घोषित हो चुका है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने टॉप किया है।

    वहीं, दिल्ली पहुंचीं शक्ति दुबे ने एएनआई के कैमरे पर बात करते हुए आपनी सफलता का राज बताया है। उन्होंने अपने भाई को लेकर भी एक खास बात बताई है।

    कैमरे पर क्या बोलीं शक्ति दुबे?

    यूपीएससी में टॉप करने वाली शक्ति दुबे कहती हैं कि मैंने कई सालों तक कड़ी मेहनत की है। मैंने घर में सबको बताया कि वे सभी बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा पहले तो यकीन करना मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे यह भावना मेरे अंदर घर कर गई। शक्ति दुबे ने बताया कि मेरे भाई ने भविष्यवाणी की थी कि मैं प्रथम स्थान प्राप्त करूंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं UPSC Topper Shakti Dubey

    यूपीएससी में टॉप करने वाली Shakti Dubey ने इलाहबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने बीएचयू (BHU) में बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। बताया गया कि 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। अब उन्होंने यूपीएससी में टॉप किया तो उनका परिवार खुशी से झूम उठा है। शक्ति के पिता देवेंद्र द्विवेदी डीसीपी ट्रैफिक के पेशकार हैं।

    यह भी पढ़ें- UPSC Result: दूसरे अटेम्प्ट में 12वीं रैंक, आशी शर्मी ने बताया सफलता का राज; मेट्रो को लेकर क्या बोलीं?