विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi Cabinet Reshuffle: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 07 Jul 2021 03:19 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 04:12 PM (IST)

PM Narendra Modi Cabinet Reshuffle केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्री पद से इस्तीफा ...और पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्रिमंडल का बुधवार शाम छह बजे विस्तार किया जाएगा। इस बीच कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इन मंत्रियों में दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की पुष्टि की है। डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी कैबिनेट मंत्री थे। जब साल 2019 में भाजपा के नेतृत्व में दूसरी बार एनडीए की सरकार बनी तो तब भी वह कैबिनेट मंत्री बनाए।

माना जा रहा है कि उनकी जगह दिल्ली के किसी अन्य सांसद को मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी का सबसे आगे है। सूत्रों के मुताबिक मीनाक्षी लेखी का नाम करीब-करीब तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी को पीएम आवास भी पहुंची है। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मिलने के लिए बुलाया था।

डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते थे। डॉ. हर्षवर्धन की गिनती दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। 

कांग्रेस नेता ने डॉक्टर हर्षवर्धन को बताया भला आदमी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने डॉ हर्षवर्धन के इस्तीफे पर केंद्र और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि डॉ हर्षवर्धन भले इन्सान हैं, उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है।

 

बता दें कि विपक्ष ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में केंद्र सरकार पर खराब स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगा कर जमकर निशाना साधा था। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन, इलाज की कमी और टीकाकरण को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की कार्यशैली पर सवाल उठाया था। 

यह भी पढ़ेंः जानिए कौन हैं मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाने वाली मीनाक्षी लेखी, राहुल गांधी को माफी मांगने पर कर दिया था मजबूर

यह भी पढ़ेंः मीनाक्षी लेखी का दिल्ली में बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने साधे एक तीर से कई निशाने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।