Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में मिले दो शव, अब तक नहीं हुई पहचान, इलाके में हड़कंप

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 09:32 PM (IST)

    दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है लेकिन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के थानों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि मृतकों की पहचान की जा सके और मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।

    Hero Image
    पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के पास से कोई शिनाख्ती कागजात नहीं मिले हैं, जिससे की उनकी पहचान हो सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस शव मिलने के स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से यह जानकारी जुटा रही है कि आखिर मृतक यहां कैसे पहुंचा। वहीं, आसपास के थानों से भी पुलिस की टीम जानकारी जुटा रही है।

    जानकारी के मुताबिक बीते 27 जुलाई को मंगोलपुरी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि एक शख्स का शव मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के सामने सड़क किनारे पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव 50 से 51 वर्षीय शख्स का है।

    जिसने शर्ट और पैंट पहना हुआ था। पुलिस ने इसकी सूचना क्राइम टीम को दी। मौके पर पहुंची क्राइम टीम के जांच करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के पास से न तो कोई मोबाइल फोन ही मिला और नहीं कोई शिनाख्ती कागजात ही मिले।

    पुलिस अब मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर शख्स यहां तक पहुंचा कैसे। वहीं, दूसरी तरफ 20 जुलाई को पुलिस को जानकारी मिली कि घर नंबर-985-86 के पास एक शख्त बेहोेश पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शख्स को लेकर अस्पताल पहुंची।

    जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने शर्ट और लोअर पहना हुआ था। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। पुलिस इन दोनों ही मामलों की जांच कर र ही है।