तिहाड़ जेल में नाले की सफाई के दौरान दो कैदियों की डूबने से मौत, तीन अधिकारी किए निलंबित
पश्चिमी दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक दुखद घटना हुई जिसमें बरसाती नाले में डूबने से दो कैदियों अमित और विनय की मौत हो गई। दोनों हत्या के मामले में दोषी थे और नाले की सफाई करते समय गहरे पानी में चले गए। आशंका है कि सुरक्षा में चूक के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। तिहाड़ जेल से गुजर रहे एक बरसाती नाले में दो कैदियों की डूबने से मौत की घटना सामने आई है। जिन दो कैदियों की मौत हुई है, वे दोनों हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद से जेल में बंद थे।
सूत्रों का कहना है कि यह घटना तब हुई जब दोनों कैदी नाले की सफाई कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की यह घटना जेल संख्या आठ- नौ की है। जिन दो कैदियों अमित और विनय की मौत हो गई।
सफाई का किसने दिया आदेश
जेल प्रशासन के लिए यह पूरी घटना किरकरी का बड़ा कारण बनी हुई है। इस घटना की जांच के आदेश मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को ही जारी किया गया है।
जांच के प्रमुख बिंदुओं में यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि आखिर किसके आदेश से दोनों कैदी नाले की सफाई के लिए उतरे थे। क्या इन्हें अधिकृत आदेश दिया गया था या फिर मौखिक आदेश था।
जेल अधीक्षक से यह भी पूछा गया है कि क्या दोनों कैदियों को नाले की सफाई के लिए जरुरी उपकरण प्रदान किए गए थे। यदि नहीं तो क्यों? जेल अधिकारियों ने कहा, कई ऐसे प्रश्न हैं, जिनके उत्तर जांच में सामने आएंगे।
तीन अधिकारी तत्काल किए गए निलंबित
सूत्रों का कहना है इस मामले में मुख्यालय ने तीन अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। इसमें जेल उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक व एक हेड वार्डर शामिल है। इन्हें जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी की सरकार ने श्रमिकों के हितों में घोषणाएं ताे कीं, लेकिन अमल नहीं किया: CM Rekha Gupta
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।