Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: गांधी नगर इलाके में महिला की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Mangal Yadav
    Updated: Sun, 27 Mar 2022 10:04 PM (IST)

    गांधी नगर इलाके में घर में घुसकर 14 मार्च को की गई फातिमा उर्फ सुनीत की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ व गांधी नगर थाना पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश शाैकीन को गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    महिला की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गांधी नगर इलाके में घर में घुसकर 14 मार्च को की गई फातिमा उर्फ सुनीत की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ व गांधी नगर थाना पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश शाैकीन को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इसके साथी साथी जीशान को गिरफ्तार किया था। फातिमा की परिचित महिला मधु उर्फ पंजाबन ने बदमाशों को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा व 14 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया परिवार से अलग होकर किराये के घर में रहने वाली फातिमा नाम की महिला की 14 मार्च को बदमाशों ने हत्या की थी। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाल कर व टेक्निकल सर्विलांस के जरिये बदमाशों की पहचान की। इस बीच पुलिस ने शनिवार को हत्या में शामिल जीशान को आनंद विहार से दबोच लिया।

    पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी शौकीन के साथ महिला की हत्या की थी। उसने बताया कि शौकीन सुपारी की आधी रकम उसे देने के लिए गांधी नगर पुश्ता रोड पर आएगा। स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर विकास कुमार, एसआइ प्रशांत व विनित और कांस्टेबल कुलदीप की टीम बनाई। जब मोटरसाइकिल सवार बदमाश वहां पहुंचा और पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्ण करने को कहा तो उसने पिस्टल से गोलियां चला दी, एक गोली इंस्पेक्टर विकास कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी। जबकि एक गोली पुलिस बैरिकेड पर लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, एक गोली

    शौकीन की टांग में जा लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद टीम ने उसे काबू किया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, उसके बाद गिरफ्तार कर लिया।

    संपत्ति हड़पने के चक्कर में मधु ने करवा दी फातिमा की हत्या

    पूछताछ में पुलिस को पता चला है फातिमा और मधु एक ही जगह काम करती थी, दोनों एक दूसरे की परिचित थी। मधु के पास अच्छी खासी संपत्ति है। मधु का इकलौता बेटा है, जिसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही वह अपनी मां से अलग रह रहा है। किसी ने मधु को सूचना दी कि फातिमा उसके बेटे के करीब आकर उसकी संपत्ति को हड़पना चाहती है। मधु जानती थी कि फातिमा के कई बदमाशों के साथ उठ बैठ है, संपत्ति के लिए वह उसकी हत्या भी करवा सकती है। मधु ने पूरा मामला अपनी दोस्त रानी उर्फ रेशमा को बताया। रेशमा ने उससे कहा कि वह अपने प्रेमी शौकीन से कहकर फातिमा की हत्या करवा देगी। रानी ने शौकीन को मधु से मिलवाया। मधु ने बदमाशों को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी।

    अक्टूबर 2021 में शौकीन ने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की थी

    पुलिस को पता चला शौकीन ने अपनी प्रेमिका रानी के पति अरविंद की अक्टूबर 2021 में हत्या की थी। अरविंद भजनपुरा में रहता था, शौकीन उसे पहले अगवा किया था। इसके बाद गला घोंटकर गाजियाबाद में उसका शव ठिकाने लगा दिया था। 16 अक्टूबर 2021 को अरविंद के परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शौकीन की गिरफ्तारी से पुलिस ने अरविंद की हत्या की गुत्थी को भी सुलझा लिया है।