Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता को पुणे से किया गिरफ्तार

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 11:03 PM (IST)

    दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक हाउस पार्टी के दौरान युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक टीवी अभिनेता को पुणे से गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और मारपीट की गई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

    Hero Image
    युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में टीवी अभिनेता गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: बीते माह में उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में एक हाउस पार्टी के दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक टीवी अभिनेता को गिरफ्तार किया है।

    दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरोपी को तीस हजारी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

    डीसीपी उत्तरी जिला राजा बांठिया का कहना है कि 24 वर्षीय युवती ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत कर आरोप लगाया कि अगस्त में सिविल लाइंस इलाके में एक हाउस पार्टी के दौरान शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी बाग की रहने वाली युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त ने उन्हें फोन कर सिविल लाइंस स्थित अपने एक दोस्त के घर पर पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

    जब वह पार्टी में पहुंची तो उन्होंने अपने दोस्त और एक अन्य युवती सहित पांच लोगों को वहां देखा। लोगों ने कथित तौर पर उनके शीतल पेय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। उन्होंने दावा किया कि शीतल पेय पीने के बाद वह कुछ घंटे के लिए बेसुध हो गई।

    उस दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट भी की गई और हमले का वीडियो भी बनाया गया।

    वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे लोग वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। जिससे पहले उन्होंने कहीं शिकायत नहीं की।

    उनके दोस्त व कुछ अन्य ने उन्हें घर तक छोड़ दिया और फिर वे लोग कार से वापस चले गए। उनके साथ कितने लोगों ने दुष्कर्म किया इस बारे में वह पुलिस को जानकारी नहीं दे पाई। पुलिस पूछताछ कर घटना के बारे में पता लगा रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में ईवी सब्सिडी में देरी से स्वच्छ परिवहन को झटका, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 85 प्रतिशत गिरी

    comedy show banner
    comedy show banner