विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: छोटे भाई के सामने ही तुषार को चाकू से गोद-गोदकर दी खौफनाक मौत; तीन दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

By Ritu RanaEdited By: Sonu Suman
Published: Sat, 16 Dec 2023 12:51 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक में तुषार नाम के लड़के की चाकू गोदकर हत्या की गई है। घटना बीती ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में किशोर की चाकू गोदकर हत्या।
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में किशोर की चाकू गोदकर हत्या।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जिले के त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक में तुषार नाम के लड़के की चाकू गोदकर हत्या की गई है। घटना बीती रात की है। आरोपी ने इस घटना को पीड़ित के छोटे भाई के सामने ही अंजाम दिया। आरोपी पीड़ित के पड़ोस में रहता है।

घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तुषार तीन दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। वह कई आपराधिक मामलों में शामिल था। बताया जा रहा है कि मामला आपसी रंजिश का है। मामले में दो आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है।

तुषार ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ा

कल्याणपुरी थाना पुलिस को त्रिलोकपुरी में तुषार नाम के लड़के को चाकू मारने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुषार को इलाज के लिए आल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक भाई समीर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अमन और बाबू नाम के लड़कों ने कुछ अन्य लड़कों के साथ मिलकर उनके घर के सामने ही उसके भाई तुषार को चाकू मार दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

लड़कों ने घेरकर चाकू से वार कर हुए थे फरार

मृतक की मां शिवानी ने बताया कि तुषार चोरी के आरोप में जेल गया था और तीन दिन पहले बेल पर छूटकर बाहर आया था। शुक्रवार रात 12 बजे कुछ लड़कों ने उसे घर के बाहर से आवाज मारकर बाहर बुलाया और जैसे ही वह घर के बाहर निकला उसे लड़कों ने घेर लिया और चाकू से वार करके भाग गए। इन लड़कों से पांच महीने पहले भी उनके बेटे का कोई झगड़ा हुआ था, तब भी उन्होंने उनके बेटे को पीटा था। पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत करके अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। क्राइम और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- Nirbhaya Case के 11 साल, चलती बस में हैवानियत; आठ साल तक इंसाफ की लड़ाई और फिर फांसी... पढ़ें निर्भया कांड की पूरी कहानी