पहले सलवार-सूट पहनने पर रोका, अब दे रहे डिस्काउंट... दिल्ली में मंत्री के एक्शन के बाद रेस्टोरेंट मालिक की निकली हेकड़ी
दिल्ली सरकार ने पीतमपुरा के टुबाटा रेस्टोरेंट के वीडियो वायरल होने पर तुरंत कार्रवाई की। रेस्टोरेंट संचालकों ने परिधान आधारित प्रतिबंध हटाने की बात स्वीकार की है। कपिल मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट भारतीय परिधानों में आने वाले नागरिकों का स्वागत करेगा और रक्षाबंधन पर बहनों को डिस्काउंट भी देगा। सोशल मीडिया पर एक दंपत्ति को भारतीय परिधान में रेस्टोरेंट में प्रवेश से रोकने का वीडियो वायरल हुआ था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Tubata Restaurant video viral Action: दिल्ली के पीतमपुरा स्थित टुबाटा रेस्टोरेंट के वीडियो वायरल होने पर दिल्ली सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है। जिसके बाद कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि रेस्टोरेंट के संचालकों ने स्वीकार कर लिया है कि परिधान आधारित कोई प्रतिबंध अब नहीं लगाएंगे।
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा अपने एक और पोस्ट में लिखा कि "पीतमपुरा के इस रेस्टोरेंट के संचालकों ने स्वीकार कर लिया है कि परिधान आधारित कोई प्रतिबंध अब नहीं लगाएंगे व भारतीय परिधानों में आने वाले नागरिकों का स्वागत करेंगे। रक्षाबंधन पर भारतीय परिधानों में आने वाली बहनों को कुछ डिस्काउंट भी देंगे।
इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था कि -"पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक का वीडियो सामने आया है। ये अस्वीकार्य है। सीएम रेखा गुप्ता जी ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। अधिकारियों को इस घटना की जांच व तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।"
Update : पीतमपुरा के इस रेस्टोरेंट के संचालकों ने स्वीकार कर लिया है कि परिधान आधारित कोई प्रतिबंध अब नहीं लगाएंगे व भारतीय परिधानों में आने वाले नागरिकों का स्वागत करेंगे
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) August 8, 2025
रक्षाबंधन पर भारतीय परिधानों में आने वाली बहनों को कुछ डिस्काउंट भी देंगे 🙂@gupta_rekha https://t.co/YFkmOaj8i7 pic.twitter.com/k0qRzyPCot
बता दें सोशल मीडिया पर एक दंपत्ति का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक कपल ये कहते हुए देखे गए कि उन्हें भारतीय परिधान (सूट-सलवार) में होने के कारण से रेस्टोरेंट में जाने से रोक दिया गया। वीडियो में एक शख्स कहता हुआ नजर आया कि "यहां के स्टाफ ने इंडियन कल्चर और एक महिला की बेइज्जती की है। क्या इंडियन कल्चर के कपड़े पहनना खराब है?
ऐसे रेस्टोरेंट को बंद किया जाना चाहिए। जो रेस्टोरेंट हमारे कल्चर के खिलाफ है, उसको नहीं चलने दिया जा सकता है। अगर हमारी राष्ट्रपति आ जाएं, या फिर दिल्ली की सीएम जो खुद एक महिला हैं आ जाएं तो उनको भी यहां रोक दिया जाएगा। इन कपड़ों में क्या समस्या है? ऐसे रेस्टोरेंट को हिंदुस्तान में होना ही नहीं चाहिए।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।