Move to Jagran APP

Weather Update: दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 119 साल का रिकॉर्ड, दर्ज किया गया सबसे ठंडा दिन

Weather forecast दिल्ली में शीतलहर ने 119 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को 119 साल बाद सबसे ठंडा दिन दर्ज किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 07:39 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 04:12 PM (IST)
Weather Update: दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 119 साल का रिकॉर्ड, दर्ज किया गया सबसे ठंडा दिन
Weather Update: दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 119 साल का रिकॉर्ड, दर्ज किया गया सबसे ठंडा दिन

नई दिल्ली, एएनआइ/जेएनएन। दिल्ली में शीतलहर ने 119 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को 119 साल बाद सबसे ठंडा दिन दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर सफदरजंग में दिन का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

loksabha election banner

इसके अलावा पालम में 9 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड इलाके में 9.2 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया। 119 साल बाद दिल्ली में दिसंबर महीने में इतना कम पारा पहुंचा था।इससे पहले 28 दिसंबर 1997 में दिल्ली का तापमान 11.3 दर्ज किया गया था। जोकि सबसे ठंडा दिन माना गया था।

 

उधर, सोमवार सुबह दिल्ली में  न्यूनतम तापमान महज 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग का यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम है। दिल्ली का सबसे कम तापमान लोधी रोड पर सामान्य से 5 डिग्री कम 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।सोमवार सुबह कोहरे से दृष्यता काफी कम रही। इसकी वजह से लोगों को लाइट चलाकर सफर करना पड़ रहा है। खराब मौसम और कोहरे ने ट्रेन और फ्लाइट की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

यातायात पर पड़ा असर

एएनआइ के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवा पर असर पड़ा है जबकि कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, 5 उड़ानों को कैसिंल किया गया है। जबकि 21 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। वहीं 500 उड़ानों में देरी हुई है। 

वहीं उत्तर रेलवे रीजन में 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से दृष्यता काफी है। इसकी वजह से ट्रेनें लेट हैं। अभी तक किसी भी ट्रेन की रद होने की सूचना नहीं मिली है। 

आजीआइ एयरपोर्ट पर रविवार को 100 उड़ानें देरी से उतरीं 

कोहरे के कारण आजीआइ एयरपोर्ट पर रविवार को 100 उड़ानें देरी से उतरीं और उड़ीं। सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली आने वाली उड़ानों पर पड़ा। हालांकि कोहरा पिछले दिन के मुकाबले कम था। लिहाजा न तो किसी उड़ान को रद किया गया और न ही कोई डायवर्ट हुई। कुछ उड़ानों का संचालन देरी से जरूर हुआ।

एयरपोर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा था। इस दौरान वहां की सामान्य दृश्यता करीब 150 मीटर थी। सुबह पांच से नौ बजे तक कैट-3बी तकनीक से उड़ानों का संचालन किया गया। इसके कारण उड़ानों में देरी हुई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह 10.30 बजे के बाद रनवे पर दृश्यता का स्तर सुधरने के बाद उड़ानों का सामान्य रूप से संचालन किया गया।

ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी है। हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी व दिन में धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम होने पर शीतलहर होती है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से राजधानी में कड़ाके की ठंड जारी है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से बदलकर पूर्व की तरफ से आने के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है। इससे रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब


शीतलहर के साथ-साथ दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से भी दो-चार होना पड़ रहा है। सोमवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) 462 दर्ज किया गया। जबकि ओखला फेस-2 में AQI 492 दर्ज किया गया। सफर-इंडिया ने रेड अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को सैर सपाटा व बाहरी गतिविधियां बंद करने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि यदि सीने में जकड़न व सांस लेने में परेशानी हो तो हर तरह की गतिविधियां बंद कर दें। जरूरी हो तो डॉक्टर को भी दिखाएं। एक जनवरी को बारिश होने पर प्रदूषण कम होने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली की एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 437 रहा। शनिवार को एक्यूआइ 409 दर्ज किया गया था। प्रदूषण बढ़ने का कारण हवा की गति कम होना बताया जा रहा है। रात में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। सोमवार को दिल्ली में विनोबापुरी, ओखला व एम्स के पास हवा की गुणवत्ता ज्यादा खराब रहेगी। एक जनवरी को बारिश होने पर हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

ये भी पढ़ेंः  Weather Forecast: कोहरे की वजह से DND पर लगा भीषण जाम, घंटों से परेशान हैं लोग

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में ठंड ने क्यों तोड़ा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताई वजह

 ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे ने ली 6 लोगों की जान, नहर में कार गिरने से बड़ा हादसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.