Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Crime: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव , मायके वालों ने लगाया ये आरोप; पुलिस कर रही मामले की जांच

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 05 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं।

    Hero Image
    नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल और क्राइम टीम को इसकी सूचना दी। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। एसडीएम के सामने पीड़ित परिवार के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

    पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही

    मृतका की पहचान 29 वर्षीय रविका के रूप में हुई है। इस मामले में मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस इन दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

    रविका की मां सरस्वती देवी ने बताया कि वह अपने पति और बेटे के साथ त्रिपाठी एन्क्लेव, प्रेम नगर में रहती हैं। एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी प्रेम नगर के कटारिया रोड बी ब्लॉक में रहने वाले मोहित से की थी।

    सरस्वती का आरोप है कि शादी के दो महीने बाद से ही मोहित ने उनकी बेटी रविका को परेशान करना शुरू कर दिया था। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करने लगा था। आरोप है कि पहले भी घरेलू विवाद में उसने कई बार उसके साथ मारपीट की थी। जिससे तंग आकर वह ससुराल से मायके आ गई थी। तब उसके पति ने माफी मांगकर रविका को अपने साथ ले गया था।

    कई बार ऐसा ही चलता रहा। कई बार उन्होंने मोहित और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। वे उसकी बेटी के साथ मारपीट करते रहे। सरस्वती ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी मायके से ससुराल गई थी। शनिवार की सुबह पता चला कि उनकी बेटी नहीं रही।

    मृतका के भाई का आरोप

    मृतका के भाई का आरोप है कि न तो उसके जीजा ने और न ही उसके परिवार के किसी सदस्य ने उसे उसकी बहन की मौत की जानकारी दी।

    उसने बताया कि उसकी बहन के घर से गुजर रहे एक दोस्त ने पुलिस और भीड़ को देखकर उसे इसकी जानकारी दी। जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई थी। भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है।

    इससे पहले उसकी बहन को नशीली गोलियां भी दी गई थीं। पीड़ित परिवार इस पूरे मामले में उचित जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Fire: दिल्ली में गर्मी के साथ बढ़ी आग की घटनाएं, 3 महीने में 4,000 से ज्यादा कॉल; 20 की मौत