Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Traffic Alert: धौला कुआं से महिपालपुर जाने वाले मार्ग पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने दी ये सलाह

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 01:41 PM (IST)

    दिल्ली के धौला कुआं से महिपालपुर जाने वाले मार्ग पर आज गुरुवार को लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों के जाम से बचने के लिए सलाह दी। एक बस खराब होने के कारण धौला कुआं से महिपालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एनएच-48 पर यातायात प्रभावित है।

    Hero Image
    Delhi Traffic Alert: धौला कुआं से महिपालपुर जाने वाले मार्ग पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने दी ये सलाह

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के धौला कुआं से महिपालपुर जाने वाले मार्ग पर आज गुरुवार को लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों के जाम से बचने के लिए सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिर क्यों लगा लंबा जाम?

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एक बस खराब होने के कारण धौला कुआं से महिपालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एनएच-48 पर यातायात प्रभावित है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

    Also Read-

  • Delhi Traffic Advisory: दिल्लीवाले ध्यान दें! 2 हफ्ते तक इन सड़कों पर निकले तो होगी मुश्किल; देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी
  • निर्माण विहार से ITO जाने वाले मार्ग पर जाम

    उधर, निर्माण विहार से आईटीओ की ओर जाने वाले कैरिजवे में विकास मार्ग पर भी लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए बताया कि एक बस के खराब होने के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।