Delhi Road Accident: दिल्ली में हर साल जान गंवा रहे 1200 से 1500 लोग, सड़कों पर इन वजहों से हो रही मौतें
राजधानी दिल्ली में हर साल सड़क हादसों में 1200 से 1500 लोगों की मौत होती है। इनमें सबसे ज्यादा पैदल यात्री की मौत होती है। आंकड़ों से यह पता चलता है कि सड़क हादसों में मारे गए लोगों में सबसे ज्यादा 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं। मारे गए लगभग 81 प्रतिशत व्यक्ति यही संवेदनशील सड़क उपयोगकर्ता थे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में हर साल सड़क हादसों में 1200 से 1500 लोगों की मौत होती है। इनमें सबसे ज्यादा पैदल यात्री की मौत होती है। दूसरे नंबर पर दोपहिया वाहन चालक हैं।
दिल्ली यातायात पुलिस से प्राप्त आंकड़ों को देखा जाए तो वर्ष 2022 में 43 प्रतिशत पैदल यात्री और 38 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालकों की मौत हो गई है। मारे गए लगभग 81 प्रतिशत व्यक्ति यही संवेदनशील सड़क उपयोगकर्ता थे।
इस उम्र वाले सबसे ज्यादा हादसों का शिकार
आंकड़ों से यह पता चलता है कि सड़क हादसों में मारे गए लोगों में सबसे ज्यादा 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि पीड़ितों (मृत्यु और चोटों) में दोपहिया वाहन की हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है।
ये हैं सड़क हादसों का बड़ा कारण
- लोगों के खानपान और जीवनशैली से बढ़े निकटदृष्टि दोष
- सड़कों पर अधिक ब्लैकस्पॉट होना
- सड़क चिन्हों और रेखाओं का ठीक से दिखाई न देना
- अनुपयुक्त सड़क संरचना
- मानक गति कम करने के उपायों की कमी है
Also Read-
- Delhi Accident: तेज रफ्तार BMW कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, चार लोग घायल
- Delhi Bus Accident: दिल्ली के रोहिणी में डीटीसी ई-बस पलटी, कई सवारी घायल; 15 दिन में दूसरा हादसा
उम्र के आधार पर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोग
उम्र | महिला | पुरुष |
10 साल | 11 | 15 |
11- 18 साल | 9 | 42 |
19-30 साल | 26 | 350 |
31-40 साल | 23 | 278 |
40 साल और अधिक | 54 | 374 |
उम्र का पता नहीं | 11 | 268 |
उम्र के आधार पर सड़क दुर्घटना में घायल लोग
उम्र | महिला | पुरुष |
10 साल | 59 | 98 |
11- 18 साल | 47 | 205 |
19-30 साल | 199 | 1269 |
31-40 साल | 128 | 881 |
40 साल और अधिक | 224 | 1187 |
उम्र का पता नहीं | 96 | 808 |
2022 में सड़क दुर्घटना में मरने वाले में पुरुष अधिक
पुरुष | 91 प्रतिशत |
महिला | 9 प्रतिशत |
2022 में सड़क दुर्घटना में घायलों में पुरुष अधिक
पुरुष | 86 प्रतिशत |
महिला | 14 प्रतिशत |
मारे गए सभी पीड़ितों में पैदल यात्री सबसे अधिक
प्रकार | संख्या |
पैदल यात्री | 43 प्रतिशत |
दोपहिया वाहन | 38 प्रतिशत |
धीमी गति से चलने वाले वाहन | 2 प्रतिशत |
बस यात्री | 0 प्रतिशत |
अन्य | 11 प्रतिशत |
सड़क दुर्घटना में घायल सभी पीड़ितों में दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक
प्रकार | संख्या |
पैदल यात्री | 34 प्रतिशत |
दोपहिया वाहन | 44 प्रतिशत |
धीमी गति से चलने वाले वाहन | 4 प्रतिशत |
बस यात्री | 0 प्रतिशत |
अन्य | 11 प्रतिशत |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।