Delhi Crime: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक को चाकू से गोदा, एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
Delhi News दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। इस स्टोरी के माध्यम से पढ़िए पूरी खबर।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। पिटाई का बदला लेने के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नेब सराय क्षेत्र में एक युवक को चाकू से गोद दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपितों पकड़ा है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
गुगलू ने उसकी की थी पिटाई- रेहान का आरोप
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 19 वर्षीय रेहान अपने परिवार के साथ संगम विहार एल ब्लॉक में रहता है। रेहान का करीब एक महीने पहले गुगलू नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। रेहान का आरोप है कि गुगलू ने उसकी पिटाई की थी।
पुलिस के ने बताया कि 20 फरवरी की शाम को रेहान मस्जिद वाली गली से अपने घर आ रहा था। तभी गुगलू अपने दोस्तों के साथ आया और उसने रेहान पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने रेहान की छाती में कई बार चाकू से वार किया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की
जब रेहान बेसुध हो गया तो आरोपित मौके से फरार हो गए। स्वजन ने रेहान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रेहान की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
इस दौरान पुलिस ने आरोपित मुफजुल उर्फ गुगलू सहित एक नाबालिग आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपितों का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।