Timarpur Vidhan Sabha Chunav Result: तिमारपुर में कांटे की टक्कर में BJP जीती, खत्री ने बिट्टू को 1168 वोटों से हराया
तिमारपुर सहित दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के नतीजे शनिवार को आग गए हैं। भाजपा ने दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। वहीं तिमारपुर विधानसभा सीट (Timarpur election Result ) पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। भाजपा के सूर्या प्रकाश खत्री ने आम आदमी पार्टी के सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को 1168 वोटों से पटखनी दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav Result) के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान पांच फरवरी को हुआ था और इसके नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को आ गए हैं। तिमारपुर विधानसभा सीट (Timarpur Election Result) पर कांटे के मुकाबले में भाजपा के सूर्या प्रकाश खत्री ने आम आदमी पार्टी के सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को 1168 वोटों से पराजित किया है।
भाजपा ने सूर्या प्रकाश खत्री को कुल 55941 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे आप ने सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को 54773 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के लोकेंद्र चौधरी को सिर्फ 8361 वोट मिले।
लकी है दिल्ली की ये सीट
खास बात यह है कि तिमारपुर सीट (Timarpur Seat) पर जो चुनाव जीतता उसी पार्टी की सरकार बनती है। ऐसा ज्यादातर चुनाव में देखा गया है। इस सीट पर पिछले तीन चुनाव से आम आदमी पार्टी जीत रही थी। 2020 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे ने जीत दर्ज की थी।
1993 के बाद भाजपा को नहीं मिली थी जीत
तिमारपुर दिल्ली की विधानसभा नंबर 3 है। तिमारपुर उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट पर 1993 में भाजपा जीती थी और उसके बाद से पार्टी इस सीट पर जीत का मुंह नहीं देख सकी है। वहीं कांग्रेस यहां 1998, 2003 और 2008 का चुनाव जीती थी जबकि आम आदमी पार्टी बीते तीन चुनाव यानी 2013, 2015 और 2020 में यहां से जीत रही है।
तिमारपुर में कब कौन जीता?
- 1993 राजेंद्र गुप्ता- भाजपा
- 1998 जगदीश आनंद- कांग्रेस
- 2003 सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू)- कांग्रेस
- 2008 सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू)- कांग्रेस
- 2013 हरीश खन्ना- आप
- 2015 पंकज पुष्कर- आप
- 2020 दिलीप पांडे- आप
हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।