Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Activities Ban in Delhi: पुलिस ने इन गतिविधियों को किया बैन, एडवाइजरी जारी; तोड़े नियम तो होगी सख्त कार्रवाई

    By GeetarjunEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 09:16 PM (IST)

    G20 Summit in Delhi दिल्ली पुलिस जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। राजधानी में हर उस गतिविधि पर प्रतिबंध (बैन) लगाया जा रहा है जो सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को सम्मेलन होने जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

    Hero Image
    पुलिस ने इन गतिविधियों को किया बैन, जारी की एडवाइजरी; नियम तोड़ने पर होगी सख्त कारवाई

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। G20 Summit in Delhi: दिल्ली पुलिस जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। राजधानी में हर उस गतिविधि पर प्रतिबंध (बैन) लगाया जा रहा है, जो सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को सम्मेलन होने जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन-किन गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध

    दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 29 अगस्त को धारा 144 लागू करने के साथ ही कई गतिविधियों पर बैन लगाया है। जिसमें पैरा ग्लाइडिंग, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर्स, माइक्रोलाइट एयरक्रॉफ्ट, हॉट एयर बैलून्स और एयरक्रॉफ्ट से पैरा जंपिंग करना शामिल है।

    साथ ही स्काई डाईविंग, पतंग उड़ाना, पतंग उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 15 दिनों तक यानी 12 सितंबर तक लागू रहेगा। अगर कोई इन नियमों को तोड़ते हुए मिलता है तो उस पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

    दिल्ली में किया गया सार्वजनिक अवकाश घोषित

    दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जी20 के दौरान बड़ी संख्या में लगभग 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष के अलावा कई देशों के डेलिगेट्स भी पहुंचेंगे। इस वजह से राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी। दिल्ली में और भी कई चीजें बंद रहेगीं।

    जी20 की कुछ प्रमुख बातें

    जी20 के देशों का पूरी दुनिया की 85 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर नियंत्रण हैं। साथ ही वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    G20 में ये देश हैं शामिल

    G-20 देशों के समूह में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है (Countries in G20 Summit)। इन सभी देशों के नाम निम्नलिखित हैं-

    अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणरज्य, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके, अमेरिका एवं यूरोपीय संघ।

    G20 के आमंत्रित सदस्य

    इन परमानेंट सदस्यों के अलावा भारत की तर्ज से G20 के लिए कुछ अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है। यह देश बांग्लादेश, मिस्त्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान सिंगापुर, स्पेन एवं संयुक्त अरब अमीरात हैं।