संगम विहार में ओपन स्कूल से 10वीं कर रही किशोरी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, पुलिस कारण की तलाश में जुटी
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में 15 वर्षीय अंजलि का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है। अंजलि ओपन स्कूल की छात्रा थी। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। संगम विहार इलाके में शनिवार रात 15 वर्षीय किशोरी अंजलि का शव घर में फंदे पर लटका मिला।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। किशोरी ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा की छात्रा थी।
दक्षिणी जिले के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे संगत विहार थाना पुलिस को रतिया मार्ग, गली नंबर 10 में एक किशोरी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी।
मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अंजलि का परिवार मूलरूप से नवादा, बिहार का रहने वाला है।
उसके पिता शैलेंद्र सिंह बेलदारी करते हैं, जबकि मां मरीजों की देखभाल का काम करती हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।