यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आज बहुत दुखद दिन, आतिशी सिर्फ...', नए सीएम के एलान के बाद स्वाति मालीवाल का हमला; आतंकी अफजल गुरु से जोड़ा नाम
Delhi New CM Live अरविंद केजरीवाल की करीबी सहयोगी आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। वह मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ...और पढ़ें

HighLights
- आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल का हमला।
- भाजपा ने भी आतिशी और AAP पर साधा निशाना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना (atishi marlena) के नाम पर मुहर लगने के बाद विरोधियों के निशाने पर आ गई हैं। बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने हमला किया है।
स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु (terrorist afzal guru) को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी।
स्वाति ने आतंकी अफजल गुरु से जोड़ा नाम
उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फँसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!
आतिशी के CM बनने पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का हमला। देखें VIDEO#delhinewcm #Atishimarlena#swatimaliwal pic.twitter.com/1i39YYxLV5
— मोनू कुमार (@monu_kumar22) September 17, 2024
वीरेंद्र सचदेवा का मनीष सिसोदिया पर हमला
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने आतिशी के सीएम बनने पर मनीष सिसोदिया पर करारा निशाना साधा है। सचदेवा ने कहा कि पहले सिसोदिया ने विभाग दिलाए अब आतिशी को CM बनाया। मनीष सिसोदिया के दबाव में केजरीवाल को Atishi को CM बनाना पड़ा।
आतिशी के सीएम बनने पर पीयूष गोयल का हमला
दिल्ली को नया कप्तान मिल गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि सीएम का चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा। भाग्य नहीं बदलने वाला।
