विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi CM: विधायक, मंत्री और फिर CM... सिर्फ चार सालों में आतिशी बन गईं दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Published: Tue, 17 Sep 2024 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2024 12:15 PM (IST)

Atishi Delhi New Chief Minister आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना के नाम ...और पढ़ें

Delhi New CM: आतिशी मार्लेना बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री।
Delhi New CM: आतिशी मार्लेना बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Delhi New Chief Minister Updates) आम आदमी पार्टी ने (आप) आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी अब उनकी जगह लेंगी। वहीं अरविंद केजरीवाल आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। 

केजरीवाल मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सकते हैं। केजरीवाल ने 15 सितंबर दिन रविवार को सीएम पद से इस्तीफे का एलान किया था।

तमाम अटकलों पर लगा विराम

इससे पहले नए सीएम के नाम को लेकर कयासों का बाजार गर्म था। कहा तो यहां तक जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP किसी अन्य नाम पर मुहर लगाकर सभी को चौंका सकती है। हालांकि अब इसका फाइनल फैसला हो गया है।

आतिशी तीसरी महिला सीएम होंगी

आतिशी दिल्ली की नई और तीसरी महिला सीएम होंगी। इनसे पहले सुषमा स्वराज (sushma swaraj) और शीला दीक्षित (sheila dixit) बतौर सीएम कार्यकाल संभाल चुकी हैं। आतिशी के सीएम बनने से पार्टी में उनका कद बढ़ गया है।

पूरी कैबिनेट में हो सकता है फेरबदल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पूरे मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकती है। आतिशी अब नई मुखिया हैं। ऐसे में संभव है कि दो नए मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बता दें राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद से एक पद खाली चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi New CM Live: अरविंद केजरीवाल शाम साढ़े 4 बजे देंगे इस्तीफा, उसी समय भेजा जाएगा नए CM का प्रस्ताव