Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swami Om ने जब सरेआम महिला धर्मगुरु को मारा था थप्पड़, जानिये- पूरा मामला

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 03 Feb 2021 03:14 PM (IST)

    Swami Om Dev Death News कुछ साल पहले स्वामी ओम देव का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें न्यूज टेलीविजन शो के दौरान उन्होंने एक महिला धर्मगुरु को थप्पड़ मार दिया था। यह अलग बात है कि थप्पड़ मारने की शुरुआत महिला धर्मगुरु ने की थी।

    Hero Image
    स्वामी ओम देव अपने विवादित बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में रहे।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Swami Om Dev Death News:  विवादों के स्वामी यानी स्वामी ओम ने बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने विवादित बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में रहने वाले स्वामी ओम देव ने 'बिग बॉस 10' में बतौर प्रतियोगी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान अपने प्रतियोगी साथियों के साथ बर्ताव को लेकर कई बार विवाद में रहे।  स्वामी ओम देव अपने बड़बोलेपन की वजह से कई टेलीविजन शो और कार्यक्रमों में पिट भी चुके थे। कुछ साल पहले स्वामी ओम देव का एक वीडियो भी वायरल हुआ  था, जिसमें न्यूज टेलीविजन शो के दौरान उन्होंने एक महिला धर्मगुरु को थप्पड़ मार दिया था। यह अलग बात है कि थप्पड़ मारने की शुरुआत महिला धर्मगुरु ने की थी। इस घटना को देश के लोगों ने लाइव देखा था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुआ यूं कि एक निजी न्यूज टेलीविजन चैनल पर चल रहे लाइव शो के दौरान राधे मां के संदर्भ में बहस चल रही थी। इस दौरान स्वामी ओम ने राधे मां को लेकर भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। इससे नाराज लाइव शो में मौजूद महिला धर्म गुरु ने पहले स्वामी ओम को थप्पड़ मारा फिर प्रतिक्रिया में स्वामी ओम ने भी महिला धर्म गुरु को झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया। इस लाइव शो के दौरान काफी समय बाद मामला शांत हुआ था। 

    यह भी जानें

    • स्वामी ओम देव अपने विवादित बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में रहे।
    • वह कई चीजों को लेकर विवादों में रहे और अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियां बटोरी थीं।
    • बिग बॉस के 10वें सीजन में स्वामी ओमदेव ने एक टास्क के दौरान सारी हदें पार करते हुए आपत्तिजनक व्यवहार किया था। स्वामी ओमदेव ने पहले एक बोल में टॉइलट किया और उसे साथी प्रतियोगी बानी जे पर फेंक दिया था। इसके बाद घर के सभी सदस्य स्वामी ओम के खिलाफ खड़े हो गए थे और बाद में उन्हें बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया था। 
    •  बतौर प्रतियोगी स्वामी ओमदेव से एक्टर सलमान खान से भी जोरदार बहस हुई थी।
    • ओम का लकवा के कारण निधन हुआ।
    • 3 महीने पहले उन्हें कोरोना हो गया था।
    • करीब 15 दिन पहले वह पैरालिसिस के शिकार हो गए थे।

     

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner