पार्षद सुमन ने फिर थामा AAP का दामन, BJP को लेकर कही ये बड़ी बात; भाजपा ने क्यों किया था पार्टी से बाहर?
दिल्ली नगर निगम की पार्षद सुमन टिंकू राजोरा ने भाजपा छोड़कर फिर से आप का दामन थाम लिया है। कुछ महीने पहले भाजपा में शामिल होने वाली राजोरा ने इसे अपनी सबसे बड़ी गलती बताया। मंगोलपुरी के वार्ड 50बी का प्रतिनिधित्व करने वाली राजोरा को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था। अब वह अपने पति के साथ आप में वापस आ गई हैं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की पार्षद सुमन टिंकू राजोरा मंगलवार को फिर से आप में शामिल हो गईं। कुछ महीने पहले वह भाजपा में शामिल हुई थीं। अब वह इसे अपने जीवन की ''सबसे बड़ी गलती'' बताती हैं।
बता दें कि मंगोलपुरी के वार्ड 50बी का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्षद इस साल की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुई थीं। पिछले महीने उन्हें कथित ''पार्टी विरोधी'' गतिविधियों के लिए भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वह अपने पति टिंकू राजोरा के साथ मंगलवार को आप में वापस आ गईं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।