Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में तीन दोस्तों ने 13 साल के छात्र पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 10:07 PM (IST)

    दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 13 वर्षीय छात्र पर उसके तीन सहपाठियों ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पत्राचार कॉलोनी में हुई जहाँ पीड़ित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला एक लड़की से बातचीत को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ था।

    Hero Image
    मामूली विवाद में स्कूली छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के तिमारपुर थाना क्षेत्र के पत्राचार कॉलोनी में शुक्रवार तड़के 13 वर्षीय छात्र को उसके ही तीन सहपाठियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र और आरोपित सहपाठियों के बीच एक लड़की से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपितों ने स्कूल से लौटते समय वारदात को अंजाम दिया। घटना दोपहर करीब 12:40 बजे स्कूल के पास हुई। तीनों लड़कों ने घेरकर पीड़ित पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसके सीने और हाथों पर गंभीर चोटें आईं।

    अस्पताल ले जाते समय पीड़ित ने अपने चाचा को बताया कि उसी के तीन सहपाठियों ने हमला किया है। इसके बाद मामले की जानकारी तिमारपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया और आरोपित छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित किशोरों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। साथ ही वारदात से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया और नाबालिग छात्र की जान पर बन आई।

    यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का मांगा समय, CM रेखा गुप्ता के MLA की करेंगे शिकायत