विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Special Trains: दिल्ली से बिहार समेत इन राज्यों के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रूट और टाइमिंग

By Santosh Kumar Singh Edited By: Rajesh Kumar
Published: Tue, 20 May 2025 08:42 PM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से बिहार और पूर्वांचल के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। जोगबनी ...और पढ़ें

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। फाइल फोटो
ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें
  2. जोगबनी, भुवनेश्वर, मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेनें
  3. साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शुरू

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें पूर्वाचल के लिए चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में जोगबनी, भुवनेश्वर और मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। तीनों ट्रेनें साप्ताहिक होंगी।

आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी विशेष (04074/04073)

यह स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 23 मई से 11 जुलाई तक हर शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.55 बजे चलेगी। वापसी में यह 25 मई से 13 जुलाई तक हर रविवार को सुबह 9.30 बजे जोगबनी से रवाना होगी। स्लीपर कोच वाली यह ट्रेन रास्ते में गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, ओडियार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। 

नई दिल्ली-भुवनेश्वर सुपरफास्ट विशेष (04060/04059)

यह विशेष साप्ताहिक ट्रेन 24 मई से 14 जून तक हर शनिवार को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। वापसी में यह 25 मई से 15 जून तक हर रविवार को शाम 7 बजे भुवनेश्वर से रवाना होगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। रास्ते में यह गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, कोडरमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन, गोमो, अद्रा, बांकुरा, मिदनापुर, हिजली, जालेश्वर, बालासोर, जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष (05219/05220)

यह स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 24 मई से 19 जुलाई तक हर शनिवार को मुजफ्फरपुर से दोपहर 1.30 बजे और 25 मई से 20 जुलाई तक हर रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 12 बजे चलेगी। एसी, स्लीपर और जनरल कोच वाली यह ट्रेन रास्ते में हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज और गोविंदपुरी में रुकेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी हजारों की सब्सिडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।