Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चलती कैब में ड्राइवर ने खोली पेंट की जिप, फिर करने लगा गंदी हरकत, ऐसी नौबत आई... महिला को बुलानी पड़ी पुलिस

    By Sonu Rana Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 25 Aug 2024 08:11 PM (IST)

    दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक कैब ड्राइवर ने चलती कैब में एक महिला के सामने अपनी पैंट की जिप खोल दी और अपने निजी अंगों को रगड़ने लगा। महिला ने अपने पति से शिकायत की और पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। महिला अपने परिवार के साथ गुरुग्राम से दिल्ली आ रही थी।

    Hero Image
    गुरुग्राम से दिल्ली आने के क्रम में चलती कैब में महिला के सामने ड्राइवर ने खोली पेंट की जिप।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। चलती कैब में चालक द्वारा महिला के सामने पेंट की जिप खोलने और निजी अंगों को रगड़ने का मामला सामने आया है। महिला पति व दो वर्षीय बेटी के साथ कैब में सवार होकर गुरुग्राम से दिल्ली आ रही थी। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया व जेल भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली कैंट थाना पुलिस को महिला ने बताया कि उन्हें पिछले सोमवार को अपने पति और दो वर्षीय बच्ची के साथ राजेंद्र नगर इलाके में जाना था, इसलिए उन्होंने इनड्राइव कैब बुक की। उनकी बेटी को उल्टी की समस्या होने के कारण वह बेटी को लेकर आगे की सीट पर बैठ गई, क्योंकि आगे एसी की हवा आ रही थी।

    महिला ने पहले घटना को नजरअंदाज किया

    इस दौरान उनके पति पीछे की सीट पर बैठ गए। इस दौरान गुफरान नामक चालक कैब चला रहा था। जब वह रास्ते में थे तो कैब चालक बार-बार अपने निजी अंगों को छू रहा था। इसे महिला ने पहले तो नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में जब वह धौला कुआं पहुंचे तो उसने अपने निजी अंगों को रगड़ना शुरू कर दिया और अपनी पेंट की जिप खोलने की कोशिश की।

    इसे लेकर उन्होंने गाड़ी में पीछे बैठे अपने पति को शिकायत की और उनके पति ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस के आने तक कैब चालक को पकड़ के रखा गया। पुलिस कर्मियों ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    यह भी पढ़ेंः ...जब पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा छठी का छात्र, शिक्षकों के फूले हाथ-पांव; बुलानी पड़ी पुलिस