Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली AIIMS के बल्लभगढ़ हेल्थ सेंटर पर जूनियर महिला चिकित्सक से छेड़खानी, सीनियर डॉक्टर पर लगे आरोप

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 10:01 PM (IST)

    दिल्ली एम्स के बल्लभगढ़ स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में एक सीनियर डॉक्टर पर जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने ...और पढ़ें

    Hero Image
    एम्स के बल्लभगढ़ हेल्थ सेंटर पर महिला डॉक्टर से छेड़खानी।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली एम्स के बल्लभगढ़ स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सीनियर डॉक्टर द्वारा जूनियर डॉक्टर को थप्पड़ मारने और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर महिला डॉक्टर ने हौज खास थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने में भेज दी है। अब इस मामले में आगे की जांच बल्लभगढ़ पुलिस करेगी।

    पीड़िता स्त्री रोग विभाग में जूनियर डॉक्टर

    पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में जूनियर डॉक्टर हैं। उनकी ड्यूटी 29 मार्च की रात को एम्स के बल्लभगढ़ प्राइमरी हेल्थ सेंटर में थी। यहां पर ही एम्स कम्यूनिटी मेडिसिन के सीनियर डॉक्टर की ड्यूटी थी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि रात करीब दो बजे सीनियर डॉक्टर ने उन्हें रोका। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उनको थप्पड़ मारा।

    सीनियर डॉक्टर ने पीड़िता से की अश्लीलता

    आरोप है कि सीनियर डॉक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लीलता भी की। इसको लेकर संस्थान के अंदर हंगामा हो गया। तब मामला शांत हो गया और पीड़िता दिल्ली वापस आ गई। फिर यहां पर हौज खास थाने में मामले की शिकायत दी।

    कई धाराओं में केस दर्ज

    दिल्ली पुलिस ने घटनाक्रम बल्लभगढ़ का होने की वजह से मारपीट, अश्लील हरकत करने और रास्ता रोकने की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने में भेज दी है। बल्लभगढ़ पुलिस जल्द ही आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से 27 करोड़ की ड्रग्स जब्त, चार अफ्रीकी नागरिक सहित 5 अरेस्ट; गृह मंत्री अमित शाह ने की पुलिस की तारीफ