Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरिता विहार फ्लाईओवर का एक हिस्सा 8 अगस्त तक रहेगा 'बंद', फरीदाबाद से आश्रम जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 03:44 PM (IST)

    मरम्मत कार्य के चलते सरिता विहार फ्लाईओवर का बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाला मार्ग 25 जुलाई से 8 अगस्त तक आंशिक रूप से बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। फरीदाबाद से आश्रम जाने वाले वाहन चालक एमबी रोड या ओखला एस्टेट मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

    Hero Image
    सरिता विहार फ्लाईओवर का एक हिस्सा 25 जुलाई से आठ अगस्त तक आंशिक रूप तक रहेगा बंद

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मरम्मत कार्य के चलते सरिता विहार फ्लाईओवर का बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाला मार्ग 25 जुलाई से आठ अगस्त तक आंशिक रूप से बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने फरीदाबाद से आश्रम की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। तय समयावधि में काम पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग रात दिन काम करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील

    सरिता विहार फ्लाइओवर दक्षिणी दिल्ली के व्यस्ततम फ्लाइओवर में से एक है। मरम्मत कार्य के दौरान लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर फरीदाबाद से आश्रम की ओर जाने वाले वाहनों को सरिता विहार फ्लाइओवर की बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

    एडवाइजरी के अनुसार इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही फ्लाइओवर पर पूरी तरह से बंद रहेगी। आपातकालीन वाहनों को अनुमति दी जाएगी,। हालांकि पुलिस ने उन्हें भी बहुत अधिक जरूरत न हो तो वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें- Delhi में पालम और शाहबाद रेल क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज के निर्माण को मिली मंजूरी, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

    जाम से बचने को इन रास्तों का करें इस्तेमाल

    ट्रैफिक पुलिस की ओर से जान एडवाइजरी के अनुसार फरीदाबाद से आश्रम की ओर जाने वाले वाहन चालक एमबी रोड से पुल प्रह्लादपुर और लाल कुआं होते हुए दाएं मुड़कर वाहन चालक मां आनंदमयी मार्ग की ओर चलें।

    यहां से वाहन चालक क्राउन प्लाजा और गोविंदपुरी से मोदी मिल होते हुए आश्रम की ओर जा सकते हैं।

    वहीं दूसरे वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन चालक सरिता विहार फ्लाईओवर के साथ स्लिप रोड का प्रयोग कर ओखला एस्टेट मार्ग से क्राउन प्लाजा, मां आनंदमयी मार्ग, गोविंदपुरी मार्ग से मोदी मिल होते हुए आश्रम की ओर जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi के रिहायशी इलाकों का हुआ ऐसा हाल, देखकर हर कोई हैरान; घरों में कैद रहे लोग