विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamuna Water Level: चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

Published: Thu, 14 Aug 2025 11:48 AM (IST)

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ...और पढ़ें

यमुना का पानी फिर से चेतावनी स्तर के पार पहुंचा।
यमुना का पानी फिर से चेतावनी स्तर के पार पहुंचा।

HighLights

  1. यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार
  2. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
  3. प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का पानी बीते कल से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को यह चेतावनी स्तर 204.5 मीटर को पार कर गया। यदि यही स्थिति रही तो यह खतरे के निशान 205.35 मीटर को पार कर सकती है। निचले हिस्से में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है।

जिला प्रशासन उन्हें सतर्क रहने को कहा है। आवश्यकता अनुसार इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने की भी तैयारी है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही वर्षा से दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार शाम को लोहा पुल के पास नदी का पानी इस मानसून में दूसरी बार चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले सात अगस्त को सुबह नदी का पानी चेतावनी स्तर से ऊपर गया था।

इसके बाद से लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन मंगलवार से इसमें वृद्धि शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि हथनी कुंड से प्रति घंटे 17 हजार क्यूसेक लेकर से 20 क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा रहा है। शाम छह बजे यमुना का जलस्तर 204.54 मीटर है।

यह भी पढ़ें- Delhi: जेब भरने में लगे हैं MCD के कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस ने भी आंखें मूंदी; पार्किंग के नाम पर बड़ा खेल

बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम, अभियंता और राहतकर्मियों को 24x7 मैदान में सक्रिय रहने को कहा गया हैं। सभी बैराज, रेगुलेटर, पंपिंग स्टेशनों और जल निकासी प्रणालियों की निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन दल के प्रतिनिधि निचले क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। लोगों से नदी के तट से दूर रहने की अपील की जा रही है। कुछ निचले हिस्से में घरों तक भी पानी पहुंच रहा है।