Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Traffic News: फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए कर्तव्य पथ तैयार, रिंग रोड पर ITO से सराय काले खां मार्ग पर लग रहा जाम

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 11:00 AM (IST)

    दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसके चलते मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात का संचालन अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2024 की फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर प्रतिबंधों का एलान किया है। साथ लोगों से आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।

    Hero Image
    रिंग रोड पर ITO से सराय काले खां मार्ग पर लग रहा जाम

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसके चलते मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात का संचालन अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित किया गया है।

    पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2024 की फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर प्रतिबंधों का एलान किया है। साथ लोगों से आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।

    रिंग रोड पर लग रहा जाम

    कर्तव्य पथ पर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते रिंग रोड पर ITO से सराय काले खां मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है। इससे वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।

    सराय काले खान से नोएडा जाने वाले डीएनडी लूप सड़क धंसने के कारण नोएडा जाने वाले वाहनों को आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से यू टर्न कर नोएडा भेजा जा रहा है।

    ट्रैफिक एडवाइजरी जारी-

    पुलिस ने एक सलाह में कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मंगलवार को मध्य दिल्ली में वाहन यातायात प्रभावित होने की संभावना है। फुल ड्रेस रिहर्सल का रूट वही होगा जो गणतंत्र दिवस की परेड का होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें कहा गया है कि रिहर्सल सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्त्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा चौराहे, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।

    वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध

    परेड के सुचारू मार्ग की सुविधा के लिए सोमवार शाम 6 बजे से विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, मंगलवार को रिहर्सल के बाद यह खंड फिर से खोल दिया जाएगा।

    सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड मार्ग जाने से बचें।

    Also Read-

    साहिबाबाद: सड़कों पर लगी वाहनों की कतारें

    छुट्टी के बाद मंगलवार को सुबह सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे मुख्य सड़क के साथ आंतरिक सड़कों पर वाहनों को कतारें लग गई। हिंडन बैराज, कनावनी पुलिया, सीआईएसएफ रोड, खोड़ा अंडर पास समेत अन्य स्थान पर वाहन चालक जाम से जूझे। कुछ दूरी का सफर तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। लोग देरी से गंतव्य को पहुंचे।